फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five corona infected died in BRD Gorakhpur

Corona in Gorakhpur: बीआरडी में तैनात सफाई कर्मी समेत पांच कोरोना संक्रमितों की मौत

Mon, 03 Aug 2020 11:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 03 Aug 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Five corona infected died in BRD Gorakhpur
गोरखपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना का अब पूरी तरह से जानलेवा हो चुका है। सोमवार को पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज का एक कर्मचारी और ललित कला अकादमी के सदस्य भी शामिल हैं। इसके अलावा तीन अन्य शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज का 42 वर्षीय कर्मचारी प्राचार्य कार्यालय में सफाई कर्मी पद पर तैनात था। पांच दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई तो 31 जुलाई को परिजनों ने कोरोना जांच कराई। एंटीजन किट से रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- सदर एसडीएम, मुख्य राजस्व अधिकारी समेत 141 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दिन आनन-फानन में उसे बीआरडी में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। जिला जेल के आवासीय कॉलोनी में रहने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी बीआरडी में हुई है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। परिजनों ने 30 जुलाई को भर्ती कराया था। 


मोहद्दीपुर की 30 वर्षीय महिला को भी परिजनों ने 31 जुलाई को भर्ती कराया था। बीआरडी में इलाज के दौरान मौत हुई है। इसके अलावा गोरक्षनाथ इलाके के रहने वाले ललित कला अकादमी के सदस्य रहे 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना से एसजीपीजीआई में रविवार को हुई है। 

शहर के रहने वाला एक 42 साल के व्यक्ति की मौत भी लखनऊ के एसजीपीआई में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed