{"_id":"5f10a8be8ebc3e635d02ef8e","slug":"remdesiveer-and-taclizumap-injection-now-available-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3584128143","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेमडेसिवीर व टाक्लीजूमैप इंजेक्शन अब गोरखपुर में उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेमडेसिवीर व टाक्लीजूमैप इंजेक्शन अब गोरखपुर में उपलब्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेमडेसिवीर व टाक्लीजूमैप इंजेक्शन अब गोरखपुर में उपलब्ध
गोरखपुर। लंबे इंतजार के बाद कोरोना की दो दवाएं दवा की थोक मंडी भालोटिया मार्केट में बृहस्पतिवार को पहुंच गईं हैं। रेमडेसिवीर व टाक्लीजूमैप इंजेक्शन से कोरोना मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ये दोनों इंजेक्शन डॉक्टर के पर्चे पर केवल तीमारदार को ही दिए जाएंगे। अस्पतालों में अभी इनकी आपूर्ति नहीं होगी।
दवा विक्रेता समिति ने प्रिंट मूल्य से कम में दवा उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है। इन दोनों इंजेक्शनों की आपूर्ति अस्पतालों या डॉक्टरों को तभी की जाएगी, जब जिला प्रशासन से अस्पताल या डॉक्टर अनुमति लेंगे। आम लोगों को यह दवा लेने के लिए एक फॉर्म भरना होगा और साथ ही उन्हें आधार कार्ड, कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट व डॉक्टर का पर्चा लेकर आना होगा। बता दें कि रेमडेसिवीर इंजेक्शन की डिमांड देश भर में है। यही वजह है कि इसकी कालाबाजारी को रोकने को लेकर शासन की ओर से पहले ही औषधि आयुक्तों को पत्र आ चुका है।
दोनों दवाओं की कीमत अलग-अलग
रेमडेसिवीर इंजेक्शन का खुदरा मूल्य 4000 और टाक्लीजूमैप इंजेक्शन की कीमत 40,545 रुपये है। लेकिन दवा विक्रेता समिति ने दोनों दवाओं को क्रमश 3600 व 33,000 रुपये में मरीजों को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। दवा विक्रेता समिति ने यह फैसला मरीजों को राहत देने के लिए लिया है।
विज्ञापन
कोरोना मरीजों को दिए जाएंगे इतने डोज
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. बीके सुमन ने बताया कि टाक्लीजूमैप का दो डोज व रेमडेसिवीर के छह डोज की सलाह कंपनी ने दी है। अभी दवा अस्पताल में नहीं आई है। आने के बाद ही इसके बारे में कुछ और बताया जा सकता है।
प्रांतीय व राष्ट्रीय नेतृत्व की मदद से गोरखपुर में दवा मंगाई गई है। हालांकि, दवाएं महंगी होने के कारण अभी पर्याप्त मात्रा में नहीं मंगाई गईं हैं। मांग आने पर दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।
- आलोक चौरसिया, महामंत्री दवा विक्रेता समिति