फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Remains of goddess statues were rotting in dirty water on the banks of river Rapti in Gorakhpur.

Gorakhpur News: चेते अफसर, पहले चेत जाते तो न होता देवी प्रतिमाओं के अवशेष का ये हाल, देखिए और समझिए

Sun, 21 Apr 2024 03:15 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 03:15 PM IST
विज्ञापन
Remains of goddess statues were rotting in dirty water on the banks of river Rapti in Gorakhpur.
राप्ती नदी किनारे नगर निगम ने सफाई कराई। - फोटो : अमर उजाला
रामनवमी की रात राजघाट पुल के पास राप्ती नदी में विसर्जित की गईं देवी प्रतिमाओं के अवशेष शनिवार को वहां से सम्मानपूर्वक हटवाकर घाट की विधिवत सफाई कराई गई। विसर्जन के दौरान बिखरीं सामग्रियाें का आस्था के साथ निस्तारण किया गया। घाट की सफाई व्यवस्था देखकर लोगों ने कहा कि हर दिन यह स्थान ऐसे ही साफ-सुथरा रहे तो पवित्रता और धार्मिक माहौल भी बना रहे।
विज्ञापन


 

Remains of goddess statues were rotting in dirty water on the banks of river Rapti in Gorakhpur.
नदी किनारे साफ-सफाई करती सफाईकर्मी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र में देवी पूजा की प्रथा तो काफी पुरानी है, लेकिन अब प्रतिमाएं भी स्थापित होने लगी हैं। रामनवमी की रात अचानक राजघाट पुल के पास प्रतिमा विसर्जन के लिए भीड़ जुटी तो गोरखपुर-लखनऊ और गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर जाम लग गया। देर रात तक प्रतिमा विसर्जन का क्रम चलता रहा। अगले दिन घाट के किनारे लोग पहुंचे तो देखा कि देवी प्रतिमाओं के अवशेष नदी के किनारे व आसपास फैले हुए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Remains of goddess statues were rotting in dirty water on the banks of river Rapti in Gorakhpur.
दरी बिछाकर नदी किनारे से देवी प्रतिमाओं के अवशेष को बटोरते सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कृत्रिम जलस्रोत की व्यवस्था नहीं की थी। राप्ती नदी के तट पर जो विसर्जन कुंड बनाए गए हैं, उनकी सफाई कर उसमें पानी नहीं भरा गया था। इसलिए समिति के लोगों ने नदी के तट पर ही विसर्जन कर दिया था।

मैले पानी में अवशेष पड़ा होने के कारण दुर्गंध उठने लगी थी। वहीं आसपास के बच्चे प्रतिमा अवशेष में से अपने लिए खिलौने, कपड़े व अन्य सामान खोज रहे थे। यह देख घाट के किनारे गए लोगों की भावनाएं आहत हो रही थीं।
 
विज्ञापन

Remains of goddess statues were rotting in dirty water on the banks of river Rapti in Gorakhpur.
क्रेन से सफाई करते नगर निगम के सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को राजघाट पुल के पास राप्ती नदी के किनारे सफाई की पड़ताल की तो वहां गंदगी के कारण लोग परेशान दिखे। यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई, जिसका संज्ञान लेते हुए शनिवार को नगर निगम के राप्ती नदी के राजघाट पर पहुंचे और प्रतिमा विसर्जन स्थल की विधिवत सफाई की गई। सम्मान पूर्वक अवशेषों का निस्तारण किया गया।

इससे श्रद्धालुओं और उस क्षेत्र में रहने वालों में खुशी देखने को मिली। उनका कहना था कि धार्मिक मामलों में संवेदनशीलता बनी रहनी चाहिए। प्रशासन इसी तरह यहां की सफाई व्यवस्था बनाए रखे तो सभी को खुशी मिलेगी।

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि राजघाट पुल के पास राप्ती नदी के किनारे शनिवार सुबह सफाई कराई गई। अब राप्ती तट पूरी तरह स्वच्छ हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed