अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: जान की हिफाजत सबसे बड़ा धर्म, टीका जरूर लगवाएं
जिन लोगों ने टीका लगवा रखा है, उनके ऊपर वायरस का दुष्प्रभाव बेहद कम दिख रहा है। उनका कहना है कि सभी को टीका जरूर लगवाना चाहिए। अब वक्त है बच्चों के टीकाकरण के प्रति जागरूक होने की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के मामले अभी खत्म नहीं हुए हैं। तीसरी लहर के बाद अचानक एक बार फिर संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में धर्मगुरुओं, समाजसेवियों और कलाकारों ने लोगों से टीका लगवाने की अपील करते हुए कहा कि जान की हिफाजत सबसे बड़ा धर्म है। टीका जरूर लगवाएं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, जिन लोगों ने टीका लगवा रखा है, उनके ऊपर वायरस का दुष्प्रभाव बेहद कम दिख रहा है। उनका कहना है कि सभी को टीका जरूर लगवाना चाहिए। अब वक्त है बच्चों के टीकाकरण के प्रति जागरूक होने की। अभिभावक बच्चों को टीका जरूर लगवाएं। साथ ही जिन लोगों का प्रीकॉशन डोज का समय पूरा हो गया है, वह भी बूथों पर पहुंचकर टीकाकरण कराएं।
वैक्सीन सुरक्षित है, जरूर लगवाएं
हिंदुस्तान से विदेशों में वैक्सीन जा रही है और लोग टीका लगवा रहे हैं। यह सुरक्षित है और असरदार है। टीकाकरण का असर यह रहा कि तीसरी लहर आई और चली गई, पता भी नहीं चला। ऐसे में बच्चों को टीका जरूर लगवाएं। इससे कोई खतरा नहीं है।-ऋषि मोहन वर्मा, उपसभापति, नगर निगम
निशुल्क लग रहा है टीका, बूथों पर पहुंचे
सरकार सभी को कोरोना वायरस का टीका निशुल्क लगवा रही है। 12 से 14 साल के बच्चों और 14 से 18 साल के किशोरों को भी टीका लगाया जा रहा है। जल्द ही पांच से 12 साल के बच्चों के लिए भी टीका आ जाएगा। ऐसे में सभी अभिभावक बच्चों को टीका लगवाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।-प्रवीण श्रीवास्तव, समाजसेवी
वैक्सीन का दिख रहा असर
भारत की बनी वैक्सीन को दुनिया भर के करोड़ों लोग लगवा चुके हैं। इसका असर भी दिख रहा है। जिले में संक्रमित तो मिल रहे हैं, लेकिन अब तक किसी को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। यह टीका का ही असर है। बच्चों के साथ जिन लोगों को प्रीकॉशन डोज का समय पूरा हो चुका है, वह भी टीका जरूर लगवाएं। -राकेश श्रीवास्तव, लोक गायक
खुद के साथ बच्चों को लगवाया टीका
खुद के साथ बच्चों को भी टीका लगवा चुकी हूं। परिवार के लोगों को प्रीकॉशन डोज भी लगवा चुकी हूं। कोई भी दिक्कत नहीं हुई। परिवार के लोग तीसरी लहर में संक्रमित भी हुए, लेकिन कोई असर नहीं रहा। अभिभावकों से एक ही अपील है कि बच्चों को टीका जरूर लगवाएं। इसका कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है।- रुचिता जगनानी, समाजसेवी
प्रीकॉशन डोज भी लगवा चुका हूं
कोरोना का टीका सुरक्षित और असरदार है। यही वजह है कि समय पूरा होते ही प्रीकॉशन डोज लगवा चुका हूं। अपने सभी जानने वालों का भी टीका लगवा चुका हूं। लोगों से अपील है कि टीका जरूर लगवाएं। बच्चों का टीका भी सुरक्षित और असरदार है। अभिभावक बूथों पर पहुंचें, उन्हें निशुल्क टीका लगाया जा रहा है। -महंत रविंद्र दास, रेती बाड़ी चौक, कालीबाड़ी