फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Registration, examination and results will be released in this session in ddu

गोविवि में रजिस्ट्रेशन, परीक्षा और परिणाम इसी सत्र में होंगे जारी

Fri, 29 Oct 2021 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
Registration, examination and results will be released in this session in ddu
गोविवि में रजिस्ट्रेशन, परीक्षा और परिणाम इसी सत्र में होंगे जारी
विज्ञापन

गोरखपुर। 2019-20 के शोधार्थियों से कुलपति ने उनकी समस्याओं को जानने के बाद कहा कि रजिस्ट्रेशन, परीक्षा और परिणाम इसी सत्र में जारी होंगे।
बृहस्पतिवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने 2019-20, 2020-21 के शोधार्थियों से संवाद किया।
इस दौरान कुलपति ने शोध छात्रों की प्री पीएचडी/कोर्स वर्क/रिसर्च टॉपिक/ गाइड एलाटमेंट/ फेलोशिप समेत अन्य मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। शोध छात्रों ने कुलपति के समक्ष कई समस्याएं भी रखीं। इस पर उन्होंने सभी शोधार्थियों के सवालों का एक-एक कर जवाब दिया।
कुलपति ने कहा कि विवि के नियमों के मुताबिक शोधार्थियों की समस्या को दूर किया जाएगा। सात दिन के अंदर दोबारा शोधार्थियों से मुलाकात होगी। पीएचडी के आर्डिनेंस में बदलाव कर पार्ट टाइम पीएचडी की सुविधा दी जा रही है। एडेड महाविद्यालय के स्नातक स्तर के शिक्षकों को पीएचडी की अनुमति दी गई है। नए आर्डिनेंस के मुताबिक थीसिस को अब ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। सभी शोधार्थियों को रिसर्च फेलोशिप दी जा रही है। 17 अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के पांच शोधार्थी अंतरराष्ट्रीय भ्रमण पर जाकर गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य कर सकेंगे। इसमें ट्रैवल ग्रांट के लिए अधिकतम एक लाख रुपये, सस्टेनेंस फंड के रुप में एक हजार डॉलर/ प्रति महीना छह महीनों तक तथा कंटीजेंसी के रूप में एक हजार डॉलर तीन महीने और 2000 डॉलर छह महीने के प्रवास के दौरान प्रदान किए जाएंगे। 12 अन्य अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप के विदेशी छात्र विश्वविद्यालय आ सकेंगे। कहा कि जिस विभाग के पीएचडी, जेआरएफ, एसआरएफ, पीडीएफ मजबूत होती है वहां गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य होते हैं।
विज्ञापन

विभागों को मिलेंगे टीचिंग असिस्टेंट और रिसर्च असिस्टेंट
कुलपति ने कहा कि हर विभाग में टीचिंग असिस्टेंट और रिसर्च असिस्टेंट तैनात किए जाएंगे। इस संबंध में सभी विभागों को प्रस्ताव तैयार कर विश्वविद्यालय प्रशासन को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed