फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Regional Stadium: Agreement ruined, coach adamant on action

Gorakhpur News: रीजनल स्टेडियम- समझौते पर फिरा पानी, कार्रवाई को लेकर अड़ा कोच; शनिवार को आएगी जांच रिपोर्ट

Sat, 22 Jun 2024 05:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 22 Jun 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
Regional Stadium: Agreement ruined, coach adamant on action
हाथ में लाठी लेकर ट्रैफिक ड्रेस पहने दिखे वायरल फोटो में टीएसआई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रीजनल स्टेडियम में मारपीट की घटना में अभी सुलह होता नजर नहीं आ रहा। गंभीर रूप से घायल पाॅवरलिफ्टिंग कोच प्रवीण कुमार ने कैंट थाने में यातायात पुलिस के दारोगा, उनके पुत्र व वेटलिफ्टिंग के कोच के खिलाफ दी तहरीर वापस लेने से इंकार कर दिया है। कोच का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे।
विज्ञापन


सुबह आरएसओ ने भी मुलाकात कर कोच का हाल जाना। आरएसओ के निर्देश पर मामले की जांच कर रही तीन सदस्यीय आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ अपनी रिपोर्ट शनिवार को सौंप देगी। आरएसओ आले हैदर ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। घटना में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


इधर, रीजनल स्टेडियम में अभ्यास करने वाले विभिन्न खेलों को खिलाड़ियों को प्रवेश को लेकर शुक्रवार को सख्ती रही। आरएसओ आले हैदर ने प्रवेश ले चुके एक-एक खिलाड़ियों का परिचय पत्र देखा। इस दौरान अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने वालों को सख्त हिदायत देते हुए उन्होंने स्टेडियम से बाहर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई बिना परिचय पत्र के स्टेडियम में पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed