फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Regional Narcotics Center to be built in Chargaon Gorakhpur

गोरखपुर: चरगांवा में बनेगा रीजनल नारकोटिक्स सेंटर, 1.6 एकड़ जमीन आवंटित

Mon, 19 Sep 2022 02:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Sep 2022 02:24 PM IST
सार

गोरखपुर शहर से सटे चरगांवा में नारकोटिक्स ब्यूरो (एनसीबी) का रीजनल सेंटर खुलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने 1.6 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। इसके साथ ही निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Regional Narcotics Center to be built in Chargaon Gorakhpur
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर शहर से सटे चरगांवा में नारकोटिक्स ब्यूरो (एनसीबी) का रीजनल सेंटर खुलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने 1.6 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। इसके साथ ही निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस सेंटर के खुल जाने से गोरखपुर-बस्ती मंडल के साथ ही कुशीनगर-गोरखपुर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और नेपाल व बिहार बार्डर की निगरानी करना आसान हो जाएगा। गोरखपुर की ही तरह बरेली में एनसीबी का दूसरा रीजनल सेंटर प्रस्तावित है।
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर कुलदीप मीणा ने बताया कि नारकोटिक्स ब्यूरो के रीजनल सेंटर के लिए जमीन आवंटित कर दी गई है। अब जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शासन ने रीजनल सेंटर के लिए जिला प्रशासन से दो एकड़ जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने को कहा था।
विज्ञापन


शासन के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन जमीन की तलाश कर रहा था। दो-तीन जगह जमीन देखने के बार चरगांवा स्थित 1.6 एकड़ जमीन इसके लिए सबसे मुफीद पाई गई। शासन से मंजूरी मिलने के बाद नारकोटिक्स ब्यूरो को जमीन आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से फैल रहा स्मैक का धंधा, गिरफ्त में आ रहे युवा
मुंबई और दिल्ली की तरह गोरखपुर में भी पिछले डेढ़ दशक के भीतर स्मैक का धंधा तेजी से फैला है। तमाम युवा इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं तो कई का इलाज चल रहा है। शहर के पुराना गोरखपुर, राजघाट, तुर्कमानपुर, बक्शीपुर, इलाहीबाग, इस्माइलपुर, नखास, हुमायूंपुर समेत 20 से अधिक मोहल्लों में इसका धंधा फल-फूल रहा है। समय-समय पर हुई कार्रवाई में कई स्मैक के धंधेबाज भी पकड़े जा चुके हैं बावजूद इसपर अंकुश नहीं लग पा रहा है।


सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुलदीप मीणा ने कहा कि नारकोटिक्स रीजनल सेंटर के लिए चरगांवा में 1.6 एकड़ जमीन नारकोटिक्स ब्यूरो को आवंटित कर दी गई है। इसके साथ ही अब निर्माण का रास्ता खुल गया है। टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed