फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Recruitment of teachers will be done on 103 posts in MMMUT

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में 103 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, आरक्षण का रोस्टर तैयार

Wed, 15 Mar 2023 01:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Mar 2023 01:39 PM IST
सार

कुलपति एमएमएमयूटी प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि 103 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जल्द ही इसके लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा जाएगा। शिक्षकों की भर्ती से विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी, शोध कार्यों को बढ़ाया मिलेगा।

 

विज्ञापन
Recruitment of teachers will be done on 103 posts in MMMUT
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में अब शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी। विश्वविद्यालय में कुल 103 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें 21 प्रोफेसर, 31 एसोसिएट एवं 51 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। विश्वविद्यालय ने प्रारूप तैयार कर लिया है, इसी सप्ताह निविदा निकालकर ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले वर्षों में कई शिक्षक सेवानिवृत्त भी हुए हैं और कुछ शिक्षकों ने दूसरे संस्थान ज्वाइन कर लिए। इसके चलते शिक्षकों की भारी कमी हो गई है। इधर, विवि ने कई नए पाठ्यक्रमों की शुरूआत भी की है। विश्वविद्यालय ने पिछले साल ही कार्य परिषद की मंजूरी ले ली थी। आरक्षण रोस्टर भी अब तैयार हो गया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में पहली बार अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा जाएगा। अंतिम तिथि के बाद सप्ताह भर का अवसर दिया जाएगा कि अभ्यर्थी हार्ड कॉपी को भी भरकर जमा कर सकें। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति प्रक्रिया शासन से आए नए निर्देश के मुताबिक होगी। नंबर का स्कोर, रिसर्च व पब्लिकेशन पर अंक, लिखित परीक्षा और शैक्षणिक कौशल के लिए प्रेजेंटशन के बाद इंटरव्यू पर अंक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति एमएमएमयूटी प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि 103 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जल्द ही इसके लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा जाएगा। शिक्षकों की भर्ती से विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी, शोध कार्यों को बढ़ाया मिलेगा।

 

इन पदों पर होगी भर्ती

विभाग आचार्य सह आचार्य सहायक आचार्य
इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन 01 01 03
इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 02 07 08
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 03 06 06
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 04 04   10
केमिकल इंजीनियरिंग  01 01  03
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 04 06 07
मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग साइंस 01 01 03
सिविल इंजीनियरिंग 04 05 09
हयूमनिटिज एंड मैनेजमेंट साइंस 01 00 02




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed