फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   recover a ded bidy

गगहा : घर के बगल में मिली युवक की लाश

Tue, 18 Jul 2023 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
recover a ded bidy
गगहा। थाना क्षेत्र के सहुआकोल बंधे के पास स्थित एक घर के बगल में सोमवार को सागर (46) की लाश मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि, पुलिस ने गिरकर मरने की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के सहुआकोल बंधे के किनारे शकील अहमद का मकान है। शकील अहमद ठेकेदार हैं। उनके मकान में रहकर सागर राजमिस्त्री का काम करता था। ठेकेदार का कहना है कि सागर रविवार को काम करके आया और छत पर सो रहा था। सोमवार की सुबह उसका शव घर के पीछे मिला। ठेकेदार शकील अहमद ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों का कहना है कि देवरिया के एकौना निवासी सागर लगभग बीस साल से यही पर रह कर मजदूरी करता था। सागर की तीन लड़कियां व एक लड़का है। लड़कियों की शादी हो गई है। लड़का विदेश रहता है। मृतक के सिर्फ ललाट पर चोट का निशान है।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार पच्चीस वर्ष से पैसा नहीं देता था, कभी कभार दो तीन हजार रुपये दे देते थे। लेकिन, ठेकेदार और आसपास के लोगों का कहना है मृतक के तीनों लड़कियों की शादी ठेकेदार द्वारा की गई है। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया छत से गिरने से मौत होने की घटना सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed