गोरखपुर में तैयार कपड़ा दक्षिण अफ्रीका भी होगा निर्यात, एक कंटेनर माल की हो चुकी है बुकिंग
- टेक्सटाइल प्रोसेसिंग हाउस वीएन डायर्स ने निर्यात के लिए बुक किया एक कंटेनर माल
- अन्य उद्यमियों के पास इंडोनेशिया और बैंकाक से भी आए आर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में तैयार कपड़ा दक्षिण अफ्रीका भी निर्यात होगा। गोरखपुर के टेक्सटाइल प्रोसेसिंग हाउस वीएन डायर्स के पास दक्षिण अफ्रीका से आर्डर भी आ गया है। एक कंटेनर कपड़ा निर्यात के लिए पोर्ट पर भेज दिया गया है। वहीं इसी महीने एक और कंटेनर कपड़े का निर्यात हो जाएगा।
वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद निर्यात की स्थिति भी काफी खराब हो गई। गोरखपुर से विदेशों को किए जाने वाले निर्यात के सारे आर्डर कैंसिल कर दिए गए। वहीं जो माल निर्यात भी किया जा चुका था, वह भी पोर्ट पर पहुंच कर वैसे ही पड़ा रहा।
लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील के बाद स्थितियों में लगातार सुधार हो रहा है। गोरखपुर के सभी टेक्सटाइल प्रोसेसिंग हाउसों में प्रोडक्शन शुरू हो गया। गोरखनाथ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्रोसेसिंग हाउस वीएन डायर्स में भी प्रोडक्शन पूरी तरह से होने लगा। प्रोडक्शन होने के साथ ही विदेशों से आयात के आर्डर भी आने लगे।
वीएन डायर्स के एमडी विष्णु अजित सरिया ने बताया कि अनलॉक-1 में अब फैक्ट्री में उत्पादन शुरू हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका से दो कंटेनर माल का आर्डर आया है। एक कंटेनर की बुकिंग हो चुकी है। इसी महीने दूसरा कंटेनर भी भेज दिया जाएगा।
अन्य उद्यमियों के पास विदेशों से आए आर्डर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाने की अपील का असर यहां के उद्योगों पर भी होने लगा है। कूलर, सिलाई मशीन, पंखे के निर्माता साहू समूह ने अपने उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स चीन से मंगाने बंद कर कर, इंडोनेशिया से आयात शुरू कर दिया है। ऐसे में साहू समूह के पास विदेशों से माल की सप्लाई का आर्डर भी आने लगा है।
साहू समूह के एमडी सनूप कुमार साहू ने बताया कि उनके पास इंडोनेशिया के अलावा बैंकाक से भी आर्डर आए हैं। जल्द ही उनकी बुकिंग कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चीन से मंगाए गए पार्ट्स की तुलना में अन्य देशों से मंगाए गए पार्ट्स की वजह से उनके प्रोडक्ट की गुणवत्ता काफी बेहतर हुई है। इस वजह से विदेशों से भी डिमांड आनी शुरू हो गई है।