{"_id":"61a74bc4e98e6b6da207d3c3","slug":"read-free-books-on-e-library-are-available-on-ddu-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: ई-लाइब्रेरी पर पढ़ें निशुल्क किताबें डीडीयू की वेबसाइट पर हैं उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: ई-लाइब्रेरी पर पढ़ें निशुल्क किताबें डीडीयू की वेबसाइट पर हैं उपलब्ध
Wed, 01 Dec 2021 03:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Dec 2021 03:47 PM IST
सार
आईआईटी खड़गपुर ने गोविवि को दी प्लेटफॉर्म के उपयोग की अनुमति, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हैं 4.60 करोड़ किताबें।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://ddugu.ac.in/collectionEResources पर जाकर नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (एनडीएलआई) की किताबें पढ़ी जा सकती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चार करोड़ 60 लाख से ज्यादा किताबें उपलब्ध हैं। इनकी पढ़ाई निशुल्क की जा सकती है। इसकी अनुमति भी आईआईटी खड़गपुर की तरफ से मिल चुकी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर विश्वविद्यालय की वेबसाइट को आईआईटी खड़गपुर की तरफ से तैयार ई-लाइब्रेरी www.ndl.gov.in व www.ndliitkgp.ac.in को जोड़ दिया गया है। इससे प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, इंटरमीडिएट, स्नातक व परास्नातक स्तर की किताबें विद्यार्थी आसानी से पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
शोध से जुड़ी सामग्री व जानकारी भी इसपर उपलब्ध है। ई-लाइब्रेरी को आसानी से लॉग इन किया जा सकता है। किताबों को डिजिटल लाइब्रेरी ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने तैयार कराया है। इसके जरिये घर बैठकर ही देश, दुनिया के ख्यातिलब्ध लेखक और प्रकाशकों की किताबें पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे पाएं सुविधा
एनडीएलआई का प्रयोग करने से पहले इन बिंदुओं पर ध्यान देना आवश्यक है। एनडीएलआई पर अगर विद्यार्थी रजिस्टर्ड नहीं है तो पहले खुद को रजिस्टर करें और फिर लॉगिन करें। अगर अध्ययन सामग्री न मिल रही हो तो तो ब्राउज बटन का इस्तेमाल करें। इतना कर देने भर से ही से जरूरत की किताबें मिल जाएंगी।