{"_id":"62d9685dbee8972ecc765c85","slug":"ravi-kishan-met-rajnath-made-a-demand-for-expansion-of-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ से मिले रवि किशन: सांसद ने एयरपोर्ट के विस्तार की रक्षामंत्री के सामने रखी मांग, मिला ये आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ से मिले रवि किशन: सांसद ने एयरपोर्ट के विस्तार की रक्षामंत्री के सामने रखी मांग, मिला ये आश्वासन
Thu, 21 Jul 2022 08:23 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 21 Jul 2022 08:23 PM IST
सार
रक्षामंत्री ने सांसद रवि किशन को आश्वासन देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव आम नागरिकों के हित व उनके विकास से संबंधित है। इसलिए इस पर अवश्य विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
रक्षामंत्री से रवि किशन ने की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने गुरुवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ एयरपोर्ट के विस्तार की मांग की। साथ ही गोरखा रेजीमेंट की जमीन कैंट स्टेशन में मिलाने की भी मांग की। सांसद ने कहा कि गोरखपुर उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। यहां पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। अनेक औद्योगिक इकाइयां विकसित हो रही हैं। पर्यटकों की संख्या में आए दिन बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट का हो विस्तार
सांसद ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि वर्तमान समय में एयरपोर्ट से कुल 13 उड़ाने हो रही हैं, जो कम हैं। यदि सेना की 35 से 40 एकड़ जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी को दे दी जाए तो यहां से प्रतिदिन 35 उड़ाने संभव हो सकेंगी। साथ ही एप्रन का भी विस्तार हो जाएगा। गोरखपुर जिला प्रशासन एंव भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण जमीन की अदला-बदली को लेकर तैयार है। इसका प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन