{"_id":"60d1f6288ebc3e32bc4e9874","slug":"rasuka-on-three-gangsters-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: गिरोहबंद तीन बदमाशों पर लगा रासुका, पंचायत चुनाव के दौरान मचाया था उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: गिरोहबंद तीन बदमाशों पर लगा रासुका, पंचायत चुनाव के दौरान मचाया था उत्पात
Tue, 22 Jun 2021 08:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Jun 2021 08:09 PM IST
सार
बांसगांव में दो और बेलीपार में एक आरोपित पर पुलिस ने की कार्रवाई, चुनाव के दौरान जानलेवा हमला करने के थे आरोपी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में पंचायत चुनाव के दौरान उत्पात मचाने वाले गिरोहबंद तीन बदमाशों पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस की भेजी गई रिपोर्ट पर डीएम कोर्ट ने संस्तुति कर दी है। तीनों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज है और बाद में पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 13 अप्रैल को बेलीपार इलाके के हाटा चंदौली गांव में शिव चर्चा में शामिल होने गए निर्वतमान प्रधान अखिलेश सिंह और उनके साथियों पर फायरिंग की गई थी। अखिलेश शिव चर्चा में जैसे ही पहुंचे थे कि उनके विपक्षी भी वहां पर पहुंच गए थे और आरोपी जयेश निषाद ने फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन
अखिलेश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उपचार के बाद घर आ गए थे। इसी तरह बांसगांव इलाके में प्रधान पद प्रत्याशी के पति सोनू सिंह पर बोलेरो चढ़ाकर मतदान के दिन जानलेवा हमला किया गया था। फिर अगले ही दिन 16 अप्रैल को समर्थक व कपड़ा व्यापारी अनिल पांडेय के घर पर चढ़कर उनको गोली मार दी गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए पन्ने लाल यादव और अमित यादव पर भी रासुका के तहत कार्रवाई की गई थी। दोनों सहित 23 लोगों पर थानेदार राणा देवेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। पुलिस की ओर से रासुका के तहत कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट तैयार की गई थी जिस पर डीएम की अनुमति मिल गई है।