{"_id":"628dcadb7fe1c860a93e6f1b","slug":"rasuka-gets-approval-for-murder-accused-sunny-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: हत्या के आरोपी सन्नी सिंह पर लगे रासुका को मिली मंजूरी, स्टेट एडवाइजरी बोर्ड ने भी दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: हत्या के आरोपी सन्नी सिंह पर लगे रासुका को मिली मंजूरी, स्टेट एडवाइजरी बोर्ड ने भी दी मंजूरी
Wed, 25 May 2022 11:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 May 2022 11:51 AM IST
सार
पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने लगाया था रासुका, स्टेट एडवाइजरी बोर्ड ने भी दी मंजूरी, हत्या व हत्या के प्रयास के छह मामले हैं दर्ज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर जिले के गगहा क्षेत्र में चंद दिनों के भीतर तीन हत्या करने के मुख्य आरोपी सन्नी सिंह उर्फ मृगेंद्र सिंह पर लगे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) को स्टेट एडवाइजरी बोर्ड ने भी मंजूरी दे दी है। बुधवार को गोरखपुर से जिला प्रशासन और पुलिस की टीम आरोपित को लेकर बोर्ड के सामने पेश होगी।
विज्ञापन
गगहा क्षेत्र में तीन हत्या करने के मुख्य अभियुक्त सन्नी सिंह पर रासुका की कार्रवाई के लिए पुलिस ने कुछ दिन पहले डीएम को रिपोर्ट दी थी जिसपर उन्होंने मंजूरी दे दी। सन्नी सिंह पर छह हत्या, लूट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में वह गाजीपुर जेल में बंद है।
विज्ञापन
गगहा इलाके में रस्सी का रुपये मांगने पर डुमरी निवासी सन्नी सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुकानदार सहित तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इस मामले में जेल से जमानत पर छूटने के बाद सन्नी और उसके सहयोगी इलाके में दहशत फैलाते रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि 10 मार्च 2021 को सन्नी सिंह ने भाजपा से जुड़े रीतेश मौर्या की गोली मारकर हत्या कर दी। रीतेश की हत्या के बाद उनके मामले को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर विरोध कर रहे शंभू मौर्या और उनके कर्मचारी संजय पांडेय की 31 मार्च 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि जब दोनों दुकान बंद कर रहे थे, तभी सन्नी सिंह साथियों के साथ पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी।
सन्नी पर दर्ज है 12 केस
सन्नी सिंह पर 12 केस दर्ज है। इसमें गगहा थाने में हत्या की कोशिश, धमकी, बलवा, आर्म्स एक्ट, 7सीएलए, हत्या, गैंगेस्टर, धमकी देने, गुंडा एक्ट, हत्या के तीन, और हत्या की कोशिश के केस हैं। युवराज सिंह पर गगहा थाने में छेड़खानी, पॉक्सो, गैर इरादतन हत्या, हत्या, आपराधिक साजिश, हत्या की कोशिश का केस दर्ज है।