{"_id":"6189f90d7196153627726e5a","slug":"rashmika-got-gold-medal-in-allahabad-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रश्मिका को मिला स्वर्ण पदक, बीए एलएलबी में मिले सर्वाधिक अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रश्मिका को मिला स्वर्ण पदक, बीए एलएलबी में मिले सर्वाधिक अंक
Tue, 09 Nov 2021 09:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Nov 2021 09:59 AM IST
सार
रश्मिका पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय की बेटी हैं। उन्होंने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई आरपीएम एकेडमी से की है। रश्मिका की मां गृहिणी हैं।
विज्ञापन
रश्मिका राय को मिला गोल्ड मेडल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर शहर की रश्मिका राय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) से बीए एलएलबी (पांच वर्षीय पाठ्यक्रम) में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। रश्मिका को जस्टिस सुधीर नारायण और एसपी गुप्ता स्मृति पदक हासिल हुआ है।
विज्ञापन
रश्मिका पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय की बेटी हैं। उन्होंने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई आरपीएम एकेडमी से की है। रश्मिका की मां गृहिणी हैं। बड़े भाई अभिनव राय नोएडा में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। छोटी बहन अल्पना सिंगापुर में माइक्रोन कंपनी में इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
रश्मिका का कहना है कि वह न्यायिक परीक्षा उत्तीर्ण कर जज बनना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। रश्मिका की उपलब्धि पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों एवं पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन