फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM inspected the villages affected by Rapti river in Gorakhpur, 64 villages affected

Gorakhpur News: बाढ़ से घर छुटा, मलौली बंधा बना आसरा- अब राप्ती स्थिर, DM ने कहा, फिलहाल इतने गांव प्रभावित

Wed, 17 Jul 2024 11:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2024 11:31 AM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी से बढ़ रहा राप्ती नदी का जलस्तर मंगलवार को स्थिर हो गया। सुबह 8 बजे बर्डघाट पर राप्ती नदी का जलस्तर 75.990 दर्ज किया गया था। शाम को भी नदी का जलस्तर 75.990 ही मापा गया। तुर्तीपार में मंगलवार को सरयू (घाघरा) के जलस्तर में गिरावट दर्ज किया गया है। सुबह 8 बजे तक तुर्तीपार में घाघरा का जलस्तर 63.750 मापा गया था। जबकि शाम को इसी गेज स्थल पर नदी का स्तर 63.680 मापा गया है। यानि, सरयू (घाघरा) के जलस्तर में 7 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
DM inspected the villages affected by Rapti river in Gorakhpur, 64 villages affected
राजघाट राप्ती नदी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने जाते कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राप्ती किनारे बाढ़ से प्रभावित गांवों को मंडलायुक्त, डीएम संग एसएसपी ने निरीक्षण किया। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि 'गोरखपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर बह रही है। लेकिन, अब नदी स्थिर है। इसलिए, हम उम्मीद कर रहे हैं कि जल स्तर अब कम हो जाएगा।
विज्ञापन


जिले के लगभग 48 गांव प्रभावित हुए हैं। सभी प्रभावित गांवों में भोजन के पैकेट और राशन वितरित किए जा रहे हैं। बांधों की नियमित गश्त की जा रही है। स्वास्थ्य शिविरों के लिए लगभग 28 स्वास्थ्य टीमों को तैनात किया जा रहा है। पर्याप्त दवाएं हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आज, हम यह देखने के लिए क्षेत्रों की निगरानी कर रहे थे प्रभावित इलाकों में लोगों तक राहत सामग्री पहुंच गई है या नहीं"।

 

DM inspected the villages affected by Rapti river in Gorakhpur, 64 villages affected
राप्ती नदी का बढ़ा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने निरीक्षण के बाद शाम को प्रभावित गांवों की संख्या 64 हो गई थी। पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी से बढ़ रहा राप्ती नदी का जलस्तर मंगलवार को स्थिर हो गया। सुबह 8 बजे बर्डघाट पर राप्ती नदी का जलस्तर 75.990 दर्ज किया गया था।

शाम को भी नदी का जलस्तर 75.990 ही मापा गया। तुर्तीपार में मंगलवार को सरयू (घाघरा) के जलस्तर में गिरावट दर्ज किया गया है। सुबह 8 बजे तक तुर्तीपार में घाघरा का जलस्तर 63.750 मापा गया था। जबकि शाम को इसी गेज स्थल पर नदी का स्तर 63.680 मापा गया है। यानि, सरयू (घाघरा) के जलस्तर में 7 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है।

 

DM inspected the villages affected by Rapti river in Gorakhpur, 64 villages affected
गोरखपुर में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से बहरामपुर के घरों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
दो जगहों पर चढ़ाव और चार पर उतर रही है राप्ती
राप्ती नदी के जलस्तर को कारधारी, भिनगा, बलरामपुर, बांसी, रिगौली, बर्डघाट और भेड़ी में मापा जाता है। राप्ती काकरधारी में 128.580 से बढ़कर 128.630 और भिनगा में 118.980 से बढ़कर 119.170 के स्तर पर बह रही है।

इसके अलावा बलरामपुर, बांसी, रिगौली और भेड़ी में नदी का पानी उतार पर है और बर्डघाट पर स्थिर है। सरयू (घाघरा) अयोध्या पुल पर 91.940 से गिरकर 91.870 पर, बरहज में 66.750 से गिरकर 66.700 पर बह रही है। सरयू (घाघरा) केवल कतरनिया घाट पर 135.100 से बढ़कर 135.160 पर बह रही है। शेष एल्गिन पुल, अयोध्या पुल, बरहज, तुर्तीपार, चांदपुर और मांझी में उतार पर है।

 

DM inspected the villages affected by Rapti river in Gorakhpur, 64 villages affected
छोटका पथरा में लगा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला
64 गांव पानी से घिरे
राप्ती नदी का जलस्तर भले ही स्थिर हो गया है लेकिन प्रभावित गांवों की संख्या में इजाफा हुआ है। सोमवार को बाढ़ से प्रभावित गांवों की संख्या 48 थी जो मंगलवार को बढ़कर 64 हो गई। बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 69,535 हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed