फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rapti River Front will be constructed at a cost of more than one thousand crores

बदल रहा है गोरखपुर: एक हजार करोड़ से अधिक की लागत से होगा राप्ती रिवर फ्रंट का निर्माण, बनेगा पिकनिक स्पॉट

Tue, 30 Jan 2024 10:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Jan 2024 10:57 AM IST
सार

सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि राप्ती रिवर फ्रंट के निर्माण पर लगभग एक हजार करोड़ से अधिक की लागत आ सकती है। इसमें नगर विकास, जीडीए और सिंचाई विभाग को शामिल किया गया है। सिंचाई विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री के सामने अपना प्रजेंटेशन दिया गया।

विज्ञापन
Rapti River Front will be constructed at a cost of more than one thousand crores
राजघाट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर को एक और पिकनिक स्पाट देने के लिए बनने वाले राप्ती रिवर फ्रंट के निर्माण पर एक हजार करोड़ से अधिक की लागत आएगी। इसके निर्माण में तीन संस्थाएं सिंचाई विभाग, जीडीए और नगर निगम मिलकर कार्य करेंगी। नमामी गंगे और ग्रामीण पेयजल मिशन विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की जिम्मेदारी गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को मिली है। जीडीए ने इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार की रात मुख्यमंत्री के सामने तीनों संस्थाओं के अधिकारियों से जानकारी ली थी। डीपीआर को तीनों विभागों के अधिकारियों से परामर्श कर तैयार किया जाएगा। जीडीए की ओर से कंसल्टेंट नियुक्त करने के लिए 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। कंसल्टेंट नामित होने पर पर अगली प्रकिया शुरू की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत राप्ती नदी में शहर के नालों से होकर जाने वाला गंदा पानी रोका जाएगा।
विज्ञापन


इस योजना के तहत जगह-जगह घाट बनाए जाएंगे। पर्यटन की दृष्टि से पार्क विकसित किया जाएगा। नदी के किनारे मोटरबोट व यात्रियों के रुकने के लिए प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। रामघाट से लेकर डोमिनगढ़ तक सुंदरीकरण का काम होगा। इसके निर्माण होने के बाद गोरखपुर में पर्यटन की दृष्टि से एक बेहतर गंतव्य लोगों को मिल सकेगा। जीडीए की ओर से डीपीआर तैयार कर सिंचाई विभाग को सौंप दिया जाएगा। निर्माण कार्य सिंचाई विभाग की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि राप्ती रिवर फ्रंट के निर्माण पर लगभग एक हजार करोड़ से अधिक की लागत आ सकती है। इसमें नगर विकास, जीडीए और सिंचाई विभाग को शामिल किया गया है। सिंचाई विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री के सामने अपना प्रजेंटेशन दिया गया। सीएम ने तीनों विभागों को संयुक्त रूप से डीपीआर बनाने को कहा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed