फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rape of a teenage girl who was returning after giving food to the Baba who was guarding the garden

Gorakhpur News: बाग की रखवाली कर रहे बाबा को भोजन देकर लौट रही किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 21 Jul 2024 04:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Rape of a teenage girl who was returning after giving food to the Baba who was guarding the garden
- दुष्कर्म व सहयोग करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैंपियरगंज। क्षेत्र के एक गांव में आम के बाग के रखवाली कर रहे बाबा को खाना देकर वापस घर आ रही किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की दादी की तहरीर पर पुलिस ने संतकबीरनगर जनपद के मेंहदावल थाने के हरपुर गांव के गोलू यादव, शिवम तिवारी व कुसौनी गांव के दिनेश पाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कैंपियरगंज पुलिस को पीड़िता की दादी ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे पौत्री गांव के बाहर आम के बाग में रखवाली कर रहे बाबा को भोजन देकर घर वापस आ रही थी। उसी दौरान समीपवर्ती जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के रहने वाले बाइक सवार तीन युवक किशोरी को केले के खेत में उठा ले गए और दुष्कर्म के बाद जान मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता व उसकी दादी ने बताया कि वे पहले संतकबीर नगर जिले के मेंहदावल थाना के नवलखा पुलिस चौकी पर तहरीर दिए। आरोप है कि नवलखा पुलिस चौकी के लोग मामला सुलह करने का पूरे दिन दबाव बना रहे थे। बाद में नवलखा पुलिस चौकी ने मामला कैंपियरगंज थाना क्षेत्र का बताकर वापस कर दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed