{"_id":"630ad6c17978ad2cdc71b3ef","slug":"rape-case-registered-against-up-police-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police: सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, इसी आरोप में पहले हो चुका है निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Police: सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, इसी आरोप में पहले हो चुका है निलंबित
Sun, 28 Aug 2022 08:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 28 Aug 2022 08:15 AM IST
सार
आरोप है कि युवती ने शादी का दबाव डाला तो सिपाही ने जबरन गर्भपात करा दिया। साथ ही पीछा छुड़ाने के लिए युवती को प्रताड़ित करने लगा। इस मामले में शाहपुर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शाहपुर पुलिस ने संतकबीरनगर के रहने वाले सिपाही राहुल कुमार के खिलाफ शनिवार को दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। इसी आरोप में सिपाही को आठ महीने पहले देवरिया में तैनाती के दौरान निलंबित किया गया था। केस भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
शाहपुर थाने में दर्ज केस के मुताबिक, संतकबीरनगर के सिपाही राहुल कुमार ने चार वर्ष पहले शाहपुर थाना क्षेत्र रहने वाली युवती से दोस्ती की और मंदिर में शादी रचा ली थी। इस बीच युवती गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि युवती ने शादी का दबाव डाला तो सिपाही ने जबरन गर्भपात करा दिया। साथ ही पीछा छुड़ाने के लिए युवती को प्रताड़ित करने लगा। इस मामले में शाहपुर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया था। देवरिया में भी केस दर्ज कराया था। इसी केस में समझौते के बहाने सिपाही शाहपुर स्थित आवास आया था। आवास पर ही दोबारा दुष्कर्म किया। दर्ज केस में समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी।
प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।