{"_id":"5f7b7e238ebc3e9b78182764","slug":"rape-case-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp368230295","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में घर के अंदर घुसकर दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में घर के अंदर घुसकर दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार
Tue, 06 Oct 2020 10:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
गोरखपुर के चौरीचौरा इलाके के एक गांव में घर में घुसकर दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपित युवक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के घरवालों को थाने पर आकर तहरीर देने को कहा है।
जानकारी के अनुसार, इलाके के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी अपनी भाभी के साथ रहती है। वह न सुन सकती है और न ही बोल सकती है। परिजनों के अनुसार, किशोरी सोमवार को दिन में तीन बजे कमरे में सो रही थी। उसकी भाभी स्नान कर रही थीं। तभी पड़ोस के गांव का एक युवक घर में घुस गया।
आरोप है कि उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में पहुंचीं भाभी ने शोर मचाया तो आरोपित ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और फरार हो गया। इस संबंध में चौरीचौरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से तहरीर मांगी गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।