फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ranchi-Balrampur puja special will run via Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर के रास्ते चलेगी रांची-बलरामपुर पूजा स्पेशल, सफर होगा आसान

Wed, 22 Nov 2023 06:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Nov 2023 06:04 PM IST
सार

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 08628 रांची-बलरामपुर छठ पूजा विशेष गाड़ी रांची से रात में 09:45 बजे प्रस्थान करेगी। बोकारो स्टील सिटी से धनबाद, मोकामा, पटना, छपरा, सीवान, देवरिया सदर के रास्ते गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी। यहां से दोपहर बाद 03:10 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन
Ranchi-Balrampur puja special will run via Gorakhpur
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock

विस्तार

रेल प्रशासन ने अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 08628/08627 रांची-बलरामपुर-रांची छठ पूजा विशेष गाड़ी का संचलन एक फेरा के लिए करने की घोषणा की है। यह ट्रेन 24 नवंबर शुक्रवार को रांची से तथा 25 नवंबर शनिवार को बलरामपुर से चलाई जाएगी।
विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 08628 रांची-बलरामपुर छठ पूजा विशेष गाड़ी रांची से रात में 09:45 बजे प्रस्थान करेगी। बोकारो स्टील सिटी से धनबाद, मोकामा, पटना, छपरा, सीवान, देवरिया सदर के रास्ते गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी। यहां से दोपहर बाद 03:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, तुलसीपुर होते हुए शाम 6.30 बजे बलरामपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी यात्रा में 08627 बलरामपुर-रांची छठ पूजा विशेष गाड़ी 25 नवंबर को बलरामपुर से रात में 11:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 26 नवंबर को गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से भोर में 04:45 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन में जेनरेटर सह लगेजयान का एक, एलएसएलआर का एक, शयनयान श्रेणी के चार, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के पांच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के आठ कोचों सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed