{"_id":"630304c55e20a27b496a4661","slug":"ramnagina-was-murdered-in-a-pig-grazing-dispute-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सुअर चराने के विवाद में की थी रामनगीना की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सुअर चराने के विवाद में की थी रामनगीना की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
Mon, 22 Aug 2022 09:53 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 Aug 2022 09:53 AM IST
सार
पकड़े गए आरोपियों की पहचान महराजगंज परसियां इंद्रपुर गांव निवासी दलसिंगार, रामू, हारुनी और डॉक्टर के रूप में हुई है। चारों सगे भाई हैं। पुलिस के मुताबिक, परसिया इंद्रपुर निवासी रामनगीना (50) पिटाई से घायल होकर 12 जुलाई को भटहट में सड़क किनारे मिले थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के भटहट में 12 जुलाई को पिटाई से रामनगीना की मौत मामले में रविवार को चार सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुअर चराने के विवाद में उसकी पिटाई की गई थी, जिससे मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान महराजगंज परसियां इंद्रपुर गांव निवासी दलसिंगार, रामू, हारुनी और डॉक्टर के रूप में हुई है। चारों सगे भाई हैं। पुलिस के मुताबिक, परसिया इंद्रपुर निवासी रामनगीना (50) पिटाई से घायल होकर 12 जुलाई को भटहट में सड़क किनारे मिले थे।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां रात में ही मौत हो गई थी। इस मामले में घटना के 26 दिन बाद उनकी पत्नी अनारकली ने केस दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि चारों भाइयों ने मिलकर हत्या की है।
विज्ञापन
आरोपी भाइयों ने बताया कि सुअर चराने के लिए गांव का बंटवारा होता है, लेकिन रामनगीना एक सुअर लेकर आया था और बंटवारे का उल्लंघन कर चराता था। इसी बात पर विवाद होने पर उसकी पिटाई कर दी गई थी।