फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ramlila of Gorakhpur Burdghat will start from today

गोरखपुर: आज से शुरू होगी बर्डघाट की रामलीला, अयोध्या के 27 कलाकार करेंगे मंचन

Sun, 03 Oct 2021 12:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 03 Oct 2021 12:30 PM IST
सार

आज भूमि पूजन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। 21 अक्तूबर को राज्याभिषेक के साथ होगा रामलीला का समापन।

विज्ञापन
Ramlila of Gorakhpur Burdghat will start from today
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

156 साल पुरानी श्री श्री रामलीला समिति बर्डघाट की रामलीला रविवार से शुरू हो रही है। इस बार सभी आयोजन बर्डघाट रामलीला मैदान में ही प्रतिदिन रात्रि आठ बजे से होंगे। अयोध्या से आए कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। बारिश के कारण इसकी तैयारियां प्रभावित हुईं हैं। हालांकि रविवार दोपहर तक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन


बर्डघाट रामलीला समिति के अध्यक्ष पंकज गोयल व महामंत्री अनूप अग्निहोत्री ने बताया कि तीन अक्तूबर को भूमि पूजन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। रावण वध का मंचन 15 अक्तूबर को होगा। पूर्णिमा तिथि पर राज्याभिषेक की परंपरा रही है। पूर्णिमा तिथि 20 अक्तूबर की रात्रि लगेगी। इसे देखते हुए 20 को राम-भरत मिलाप का मंचन और 21 को श्रीराम का राज्याभिषेक होगा। बताया कि परिसर के कुछ हिस्से में और परिसर के बाहर बारिश का पानी लग गया है। नगर निगम से वहां साफ-सफाई कराने का आग्रह किया गया है। रविवार को दोपहर तक यह भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


16 वर्ष से कम उम्र के हैं प्रमुख कलाकार
श्री मारुतिनंदन हनुमत आदर्श रामलीला कमेटी अयोध्या द्वारा रामलीला की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें सभी 27 कलाकार पेशेवर हैं। रामचंद्र सिंगारी की इस कमेटी ने देश नहीं विदेशों में भी दर्जनों प्रस्तुति दी है। राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और माता सीता का किरदार निभाने वाले कलाकारों की उम्र 14-16 वर्ष है। लेकिन ये अपनी बेहतरीन नाट्य प्रस्तुति के लिए जाने जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed