{"_id":"65b894ab4526983acb01978a","slug":"ramgarhtal-enjoy-your-favorite-taste-soon-at-floated-restaurant-2024-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ताल: फ्लोटेड रेस्टोरेंट पर जल्द लीजिए मनपसंद जायका, अब पानी में उतारने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ताल: फ्लोटेड रेस्टोरेंट पर जल्द लीजिए मनपसंद जायका, अब पानी में उतारने की तैयारी
Tue, 30 Jan 2024 11:48 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:48 AM IST
सार
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि पर्यटकों के लिए नई सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से रामगढ़ताल में फ्लोटेड रेस्टोरेंट का निर्माण करवाया जा रहा है। इसका काम लगभग पूरा हो गया है। उसे पानी में उतारने की तैयारी चल रही है। संबंधित फर्म को काम तेज गति से पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
रामगढ़ताल के किनारे बन रहा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में रामगढ़ताल में फ्लोटेड रेस्टोरेंट पर बैठकर मनपसंद जायके का स्वाद जल्द ले सकेंगे। रेस्टोरेंट का ढांचागत निर्माण पूरा हो गया है। अब उसे पानी में उतारने की तैयारी चल रही है। पानी में उतारने के बाद आंतरिक साज-सज्जा का काम होगा। मार्च तक रेस्टोरेंट को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
रामगढ़ताल में उतारकर फ्लोटेड रेस्टोरेंट को स्थिर रखा जाएगा। लोग परिवार के साथ पानी के बीच खानपान का लुत्फ उठा सकेंगे। इसका बाहरी ढांचा बनकर तैयार हो गया है। इसे सहारा इस्टेट के पास बनाया जा रहा है। इसकी लागत पांच करोड़ रुपये है। जीडीए ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के संचालन की जिम्मेदारी शहर के एक होटल संचालक को दी है।
विज्ञापन
फ्लोटेड रेस्टोरेंट के निर्माण कार्य में इंजीनियर समेत 30 लोगों की टीम लगी है। 24 मीटर लंबाई और 12 मीटर चौड़ाई वाले इस रेस्टोरेंट में 100 से अधिक लोगों के बैठने की सुविधा होगी। इसमें भोजन करने के दौरान लेक व्यू का नजारा नजर आएगा। इसमें एक ऑफिस, रिसेप्शन और दो फ्लोर का रेस्टोरेंट रहेगा। इसमें पार्टी या अन्य आयोजनों के लिए काउंटर पर बुकिंग के अलावा ऑनलाइन बुकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
ताल में स्थिर रहेगा रेस्टोरेंट, पर्यावरण सुरक्षा का रखेंगे ख्याल
रेस्टोरेंट को सुबह सात बजे से लेकर रात 11 बजे तक इसका संचालन होगा। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक, इस रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि फ्लोटेड रेस्टोरेंट में लोग खाने-पीने का आनंद लेने पहुंचेंगे। यह रेस्टोरेंट ताल में स्थिर रहेगा। पर्यावरण सुरक्षा के मानकों का पालन भी किया जाएगा।