फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rajya Sabha MP Dr RMD Aggarwal acquitted in eight years old case

UP: आठ साल पुराने मामले में राज्यसभा सांसद डॉ. RMD अग्रवाल हुए बरी, बोले- राजनैतिक द्वेष में दर्ज हुई थी FIR

Tue, 04 Apr 2023 06:11 PM IST
vivek shukla अमर उजालरा ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजालरा ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Apr 2023 06:11 PM IST
सार

27 मई 2015 में गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार को सुबह बंद कर दिया गया था। टहलने गए लोगों ने हंगामा कर दिया था। तत्कालीन नगर विधायक और वर्तमान में राज्य सभा सदस्य डॉ. राधा मोहन अग्रवाल भी पहुंच गए और हंगामे के बाद गेट खोला गया था। इसी मामले में उन पर केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Dr RMD Aggarwal acquitted in eight years old case
राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल । (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कोर्ट से बरी होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास था कि राजनैतिक द्वेष के साथ दर्ज कराए गए मुकदमे में मुझे न्याय मिलेगा। मैं आभारी हूं न्यायालय का, जहां से मेरिट के आधार पर फैसला दिया गया है।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद ने भारतीय न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि इसके पहले भी राजनीतिक द्वेषपूर्ण तरीके से हमारे ऊपर अपराधिक मुकदमा तथा लोक आयुक्त न्यायालय में दो मुकदमें दर्ज कराए जा चुके हैं। इस मुकदमे की तरह ही हम पहले भी दोनों मुकदमों में हम दोषमुक्त घोषित किए गए थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ट्रांसपोर्ट नगर से राजघाट पुल तक सड़क के किनारे नहीं नजर आएंगे ठेले-खोमचे
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर अग्रवाल ने कहा कि हम पूरी ईमानदारी के साथ सिर्फ नागरिकों के जीवन को लक्ष्य बनाकर काम करने में विश्वास रखते हैं और राजनीतिक द्वेषपूर्ण आचरण को संज्ञान में नहीं लेते हैं।

क्या था मामला
यह 27 मई 2015 का मामला है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार को सुबह बंद कर दिया गया था। टहलने गए लोगों ने हंगामा कर दिया था। नागरिकों की सूचना पर तत्कालीन नगर विधायक और वर्तमान में राज्य सभा सदस्य डॉ. राधा मोहन अग्रवाल भी पहुंच गए। इसी बीच गेट का ताला तोड़ दिया गया। इस विश्वविद्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने अभद्रता का आरोप लगाया था। ऐसे में बॉम्बे सिक्योरिटी के गार्ड ने  डॉ. राधा मोहन अग्रवाल पर मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed