फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Onion Price Today in Gorakhpur News Update: rain effect on Onion sold in Wholesale market price 40 rupees kg in gorakhpur

प्याज की कीमत आज: तेजी से बढ़ रहे हैं प्याज के दाम, जानिए किस वजह से बढ़ रही कीमत

Wed, 06 Oct 2021 04:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Oct 2021 04:37 PM IST
सार

थोक मंडी में पांच दिनों में किलो पीछे प्याज के दाम 10 से 16 रुपये बढ़ गए। फुटकर में भी प्याज की कीमत 35 से 45 रुपये किलो के बीच हो गई।

विज्ञापन
Onion Price Today in Gorakhpur News Update: rain effect on Onion sold in Wholesale market price 40 rupees kg in gorakhpur
-प्याज की कीमत आज: प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बारिश का असर प्याज और आलू की आवक पर पड़ा है। ऐसे में पिछले पांच दिनों में प्याज के दाम करीब दोगुने हो गए हैं। थोक मंडी में प्याज 30 से 36 रुपये किलो तो वहीं फुटकर मंडी में प्याज 35 से 45 रुपये किलो के बीच बिक रहा है।
विज्ञापन


महेवा मंडी में पिछले कई महीने से प्याज की कीमत 20 रुपये किलो के आसपास ही थी। शुक्रवार को पांच रुपये का बड़ा उछाल आया और प्याज की कीमत 25 रुपये किलो तक पहुंच गई। शनिवार को फिर पांच रुपये मूल्य बढ़ गया। प्याज की कीमत 30 रुपये किलो तक पहुंच गई। मंगलवार को मंडी खुली तो प्याज की कीमत 36 रुपये किलो तक पहुंच गई। बुधवार को मंडी में प्याज 36-40 रुपये किलो बिका। इसका असर फुटकर बाजारों पर भी दिखा। फुटकर में प्याज 35 से 45 रुपये किलो के बीच बिका।
विज्ञापन


इसलिए बढ़ रही प्याज की कीमत
महेवा मंडी में नासिक और शाजापुर से प्याज आता है। बारिश की वजह से प्याज की फसल ज्यादा खराब हो गई है। कर्नाटक में प्याज की नई फसल बारिश से खराब हो गई है। नासिक में भी प्याज खराब होने से कीमतों में तेजी आई है। ऐसे में इसका असर गोरखपुर मंडी में भी देखने का मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी सचिव रंजीत राम वर्मा ने बताया कि देशभर में हो रही बारिश के कारण इन दिनों प्याज की आवक कम हो रही है। ऐसे में इसका असर प्याज के दामों पर भी पड़ रहा है। प्याज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed