{"_id":"652e33b192e1895510051ae6","slug":"railways-points-man-category-increased-from-two-to-four-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: प्वाइंट्स मैन कैटेगरी को दो से बढ़ाकर किया गया चार, प्रमोशन का मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे: प्वाइंट्स मैन कैटेगरी को दो से बढ़ाकर किया गया चार, प्रमोशन का मिलेगा फायदा
Tue, 17 Oct 2023 12:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:41 PM IST
सार
कोषाध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि सातवें वेतनमान में साधारणतया हर कैटेगरी में कम से कम 4 ग्रेड पे निर्धारित किए गए हैं, लेकिन प्वाइंट्स मैन कैटेगरी में के केवल दो ही ग्रेड पे लेवल 1 जीपी 1800 तथा लेवल 2 जीपी 1900 है। इससे भविष्य में आगे बढ़ने की संभावनाएं समाप्त हो रही थीं।
विज्ञापन
Indian Railways
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे में कार्यरत प्वाइंट्स मैन कैटेगरी (जिसमें परिचालन गेट मैन भी शामिल हैं) कैडर की पुनर्संरचना के लिए दो और नये ग्रेड पे और निर्धारित किए गए हैं। अब कुल चार ग्रेड पे होंगे, जिससे कर्मचारियों को प्रमोशन में फायदा होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के युवा प्रकोष्ठ के संयोजक तथा कोषाध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि सातवें वेतनमान में साधारणतया हर कैटेगरी में कम से कम 4 ग्रेड पे निर्धारित किए गए हैं, लेकिन प्वाइंट्स मैन कैटेगरी में के केवल दो ही ग्रेड पे लेवल 1 जीपी 1800 तथा लेवल 2 जीपी 1900 है। इससे भविष्य में आगे बढ़ने की संभावनाएं समाप्त हो रही थीं।
एनएफआईआर के महामंत्री डाॅ. एम राघवैया और उससे संबद्ध संगठनों ने रेल प्रशासन के समक्ष इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने ग्रेड पे की चार कैटेगरी बनाने का निर्णय लिया और इसे अनुमति प्रदान करने के लिए वित्त मंत्रालय के व्यय सचिव को भेज दिया है। संगठन की मांग पर कार्रवाई होने पर पदाधिकारियों ने अधिकारियों को बधाई दी है।