{"_id":"615626088ebc3e61f23437d0","slug":"railways-gave-permission-to-make-mst-gorakhpur-city-news-gkp4112601199","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने दी एमएसटी बनाने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने दी एमएसटी बनाने की अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने दी एमएसटी बनाने की अनुमति
गोरखपुर। दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए पैसेंजर ट्रेनों में मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) के द्वारा सफर करने की अनुमति मिल गई है। गोरखपुर से नौ पैसेंजर ट्रेनों के लिए एमएसएटी बनने लगा है। एमएसटी से यात्री रियायती किराए पर सफर कर सकते हैं। अब तक करीब पौने दो सौ एमएसटी बनाए जा चुुके हैं।
कोरोना संक्रमण के चलते करीब डेढ़ साल से रेलवे ने दैनिक यात्रियों को मिलने वाले एमएसटी पर रोक लगा रखी थी। पिछले दिनों रेलवे बोर्ड ने देशभर के सभी जोनल मुख्यालयों को आदेश दिया था कि वह चाहें तो कुछ पैसेंजर ट्रेनों में एमएसटी से सफर करने की सुविधा दे सकते हैं। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने एमएसटी से यात्रियों को सफर करने की सुविधा दी है। 20 सितंबर से गोरखपुर से चलने वाली नौ पैसेंजर ट्रेनों में एमएसटी लेकर सफर करने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। गोरखपुर गोंडा, नौतनवां, बढ़नी, नरकटियागंज, छपरा व भटनी तक पैसेंजर ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों में प्रतिदिन दो हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। इसमें अधिकांश दैनिक यात्रा करने वाले लोग हैं। स्टेशन प्रबंधक एमके सिंह ने बताया कि नौ पैसेंजर ट्रेनों के लिए एमएसटी बनाए जा रहे हैं। एमएसटी से स्पेशल ट्रेनों में सफर करने की अनुमति नहीं है।