{"_id":"5e356cb38ebc3e7d5a7cc64e","slug":"railwayman-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत
Sat, 01 Feb 2020 05:48 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, हाटा (कुशीनगर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, हाटा (कुशीनगर)।
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 01 Feb 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भलुही गांव के सुरेश चंद मिश्र उर्फ मुन्ना (48) शुक्रवार की देर रात तिनहवा चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। उन्हें पिपराइच सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां भी हालत नहीं सुधरी तो डॉक्टर ने रेलवे के अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुरेश चंद पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में स्टेनो के पद पर कार्यरत थे।
बताया जा रहा है कि तिनहवा चौराहे पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली रोकने की कोशिश कर रहे थे, तभी पैर फिसल गया, जिससे ट्राली के पहिए के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।