{"_id":"652aff3ff77480bdca01ad07","slug":"railway-workers-are-getting-bad-food-narmu-expressed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-337441-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेल कर्मियों को मिल रहा खराब भोजन, नरमू ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेल कर्मियों को मिल रहा खराब भोजन, नरमू ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
एनई रेलवे मजदूरी यूनियन की आयोजित बैठक में बोलते महामंत्री केएल गुप्ता व अन्य।
गोरखपुर। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्ता के नेतृत्व में लोको रनिंग शाखा की बैठक हुई। बैठक में गोंडा रनिंग रूम के कर्मचारियों को खराब भोजन सामग्री दिए जाने के मामले पर चर्चा की गई। वहीं नाराजगी भी जताई गई। इसके अलावा कर्मचारियों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
बैठक में कर्मचारियों ने बताया कि 12 अक्तूबर को कुछ रनिंग कर्मचारियों ने एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ एवं सब्जियां दिए जाने की शिकायत ठेकेदार से की है। ठेकेदार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, बल्कि खराब खाद्य पदार्थों को हटा दिया। रेलवे बोर्ड ने आदेश दिया है कि रनिंग कर्मचारियों की ड्यूटी 12 घंटे से अधिक ना हो, जबकि रनिंग कर्मचारियों का क्लासिफिकेशन 8 घंटे का है l रनिंग स्टाफ की अधिकतम ड्यूटी 12 घंटे निर्धारित की गई थी, उक्त आदेश को वापस लेने एवं संरक्षा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रनिंग कर्मचारियों की ड्यूटी को कम करने की मांग की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 16 अक्तूबर को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में आरिफ जमाल अंसारी, इंद्रेश कुमार, मिथिलेश कुमार महाराज, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, उपेंद्र कुमार यादव यादव शेषमणि, पंकज कुमार, विनोदी यादव, प्रणव यादव महफूज आलम, बृजमोहन यादव एवं अन्य पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।