फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway worker son died after falling from roof during drunken fight

गोरखपुर: नशे में मारपीट के दौरान छत से गिरने से हुई थी रेलकर्मी के पुत्र की मौत, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 08 May 2022 02:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 08 May 2022 02:41 AM IST
सार

गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर दो दोस्तों को पुलिस ने भेजा जेल, शाहपुर इलाके में हुई थी घटना, दोस्त बोले नशे में खुद ही गिर गया था।

विज्ञापन
Railway worker son died after falling from roof during drunken fight
बाएं मृतक, दाएं रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के बिछिया के बीजी रेलवे कॉलोनी में मिले रेलकर्मी के पुत्र शिवा की मौत दोस्तों से मारपीट में छत से गिरने से हुई थी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर दो दोस्तों को शनिवार को जेल भेज दिया। हालांकि, दोस्तों ने नशे में शिवा के खुद गिर जाने की बात कही है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिछिया रेलवे कॉलोनी बीजी मकान नंबर 575 निवासी नूर मोहम्मद और कोतवाली के बैंक रोड निवासी आफताब आलम के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से गोंडा के निवासी राजेंद्र प्रसाद चौहान गोरखपुर रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह अपनी पत्नी, दो बेटों और दो बेटियों के साथ रेलवे के बिछिया बीजी कॉलोनी के मकान नंबर 626 जी में 30 साल से रहते हैं। उनका छोटा बेटा शिवा बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे घर से कुछ पैसे और बैग लेकर पंजाब जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन


रात में उसके दोस्तों ने उसके मौत की सूचना दी और बताया कि शव आरपीएफ ट्रेनिंग स्कूल के पीछे फर्श पर पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और मामले की जांच शुरू कर दी थी। सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह और इंस्पेक्टर शाहपुर रणधीर मिश्रा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि युवक घर से निकलने के बाद पास के ही नूर मोहम्मद के रेलवे के फ्लैट की छत पर पार्टी की थी। इसमें नूर मोहम्मद, आफताब आलम, व दो अन्य दोस्त सद्दाम और प्रमोद भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सद्दाम व प्रमोद ने बताया था कि शराब पीने के बाद वह छत से गिर गया। पुलिस ने सद्दाम व प्रमोद से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि शराब पीने के बाद नूर मोहम्मद व आफताब से शिवा का झगड़ा हो गया और मारपीट शुरू हो गई।

इस दौरान शिवा को धक्का लग गया, जिससे वह छत से गिर गया और सिर में चोट लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद भाई रमन की तहरीर पर नूर मोहम्मद व आफताब के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था।

दोस्त ने ही दी थी शिवा के भाई रमन को मौत की सूचना

दोस्तों ने रात में भाई रमन को युवक के छत से गिरने की सूचना दी थी। इसके बाद पिता और भाई उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद घरवाले शव को लेकर कॉलोनी में आए और सुबह में पुलिस को सूचना दी। शिवा का बैग और शराब की बोतलें पुलिस को छत पर मिली थी। शिवा अपने चाचा के साथ पंजाब में रहता था और एक माह पहले ही गोरखपुर आया था।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed