फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway worker arrested for Molested on pretext of marriage

Gorakhpur: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी रेलकर्मी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 06 Aug 2022 11:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Aug 2022 11:03 AM IST
सार

युवती गर्भवती होने की सूचना देने मां के साथ अश्वनी के पास पहुंची तो परिवार वालों ने कमरे में बंद कर पिटाई करने के बाद गला दबाकर मारने का प्रयास किया। गुलरिहा थाना में तहरीर के आधार पर 15 जून को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
Railway worker arrested for Molested on pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी रेलकर्मी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी देने पर कमरा बंद कर आरोपी ने पीटा भी था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के जटेपुर रेलवे कॉलोनी निवासी अश्वनी श्रीवास्तव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अश्वनी सितंबर 21 में गुलरिहा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के घर वह आता-जाता था।
विज्ञापन


आरोप है कि मोबाइल फोन नंबर लेकर युवती से बातचीत करने लगा। इसके बाद 20 सितंबर 2021 की रात वह युवती के घर पर उस समय पहुंचा, जब वह अकेली थी। उसने शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस बीच वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि युवती गर्भवती होने की सूचना देने मां के साथ अश्वनी के पास पहुंची तो परिवार वालों ने कमरे में बंद कर पिटाई करने के बाद गला दबाकर मारने का प्रयास किया। गुलरिहा थाना में तहरीर के आधार पर 15 जून को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात शाहपुर के डेयरी कॉलोनी से आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया।


अपहरण का आरोपी पकड़ा गया
गोरखपुर में किशोरी को बहला-फुसला कर अपहरण करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, किशोरी की मां ने केस दर्ज कराया था। शुक्रवार सुबह भटहट तिराहा ऑटो स्टैंड से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed