{"_id":"61d98553e1bdf76d335853a1","slug":"railway-update-prayagraj-rambagh-bhatni-special-will-be-canceled-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: आज निरस्त रहेगी प्रयागराज रामबाग-भटनी स्पेशल, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे: आज निरस्त रहेगी प्रयागराज रामबाग-भटनी स्पेशल, जानिए क्या है वजह
Sun, 09 Jan 2022 01:47 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:47 AM IST
सार
15008 लखनऊ-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 09 जनवरी को वाराणसी मंडल पर 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : शटरस्टॉक्स
विस्तार
वाराणसी मंडल के कादीपुर-सारनाथ एवं सैदपुर भितरी-औड़िहार रेल खंडों पर अंडरपास निर्माण के चलते ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
निरस्तीकरण
- 09 जनवरी को चलने वाली 01747/01748 प्रयागराज रामबाग भटनी-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित स्पेशल निरस्त रहेंगी।
मार्ग परिवर्तन
- गोरखपुर से 09 जनवरी को चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-जौनपुर-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 06 फरवरी को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-इन्दारा-फेफना के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नियंत्रण
- 15008 लखनऊ-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 09 जनवरी को वाराणसी मंडल पर 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
शार्ट टर्मिनेशन/ शार्ट ओरिजिनेशन
- भटनी से 09 जनवरी को चलने वाली 05147 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित स्पेशल औड़िहार में शार्ट टर्मिनेट होगी।
- वाराणसी सिटी को 09 जनवरी को चलने वाली 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित स्पेशल औड़िहार से चलाई जाएगी।