{"_id":"64bcb0385610b5f6c704e0f6","slug":"railway-ticket-booking-will-be-easy-code-number-issued-for-small-stations-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री ध्यान दें: रेलवे टिकट बुकिंग में होगी आसानी, गोरखपुर के छोटे स्टेशनों का जारी हुआ कोड नंबर; देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री ध्यान दें: रेलवे टिकट बुकिंग में होगी आसानी, गोरखपुर के छोटे स्टेशनों का जारी हुआ कोड नंबर; देखें लिस्ट
Sun, 23 Jul 2023 10:14 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 23 Jul 2023 10:14 AM IST
सार
रेलवे बोर्ड ने देशभर के 713 रेलवे स्टेशनों के कोड और नाम जारी किए हैं। इनमें गोरखपुर स्टेशन के आसपास 15 स्टेशनों के नाम और नंबर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलेक्ट्रिक ट्रेन इंजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर और उसके आसपास के पड़ने वाले प्रसिद्ध स्टेशनों के नाम और नंबर जारी किए हैं। इन स्टेशनों के नंबर जारी होने के बाद यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक कराने में आसानी होगी। साथ ही बड़े स्टेशनों पर यात्रियों का बोझ भी कम होगा। इन नंबरों को रेलवे के सभी पोर्टल पर अपलोड भी कर दिया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे यात्री सुविधाओं पर लगातार ध्यान दे रहा है। इसे देखते हुए गोरखपुर और उसके आसपास के स्टेशनों का कायाकल्प भी किया जा रहा है। इन स्टेशनों का कायाकल्प अमृत भारत योजना के तहत हो रहा है। इसी क्रम में रेलवे बोर्ड ने देशभर के 713 रेलवे स्टेशनों के कोड और नाम जारी किए हैं। इनमें गोरखपुर स्टेशन के आसपास 15 स्टेशनों के नाम और नंबर भी शामिल हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के ये स्टेशन काफी प्रसिद्ध हैं। इन स्टेशनों से यात्री अपना रिजर्वेशन भी करा सकेंगे। उदाहरण के तौर पर अगर कोई यात्री बिहार से आ रहा है और उसे खोराबार की तरफ जाना है, तो वह कैंट स्टेशन तक का भी रिजर्वेशन कराकर वहां उतर सकता है। इसके लिए उसे गोरखपुर जंक्शन का रिजर्वेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अधिकारियों ने बताया कि यह सुविधा बढ़ रहे यात्रियों को देखते हुए लिया गया है। इससे बड़े स्टेशनों पर यात्रियों का बोझ कम होगा और छोटे-छोटे स्टेशन पर भी यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी।

गोरखपुर के इन स्टेशनों का जारी किया गया कोड
स्टेशन का नाम कोड- आनंदनगर एएनडीएन
- कैंपियरगंज सीएम
- डोमिनगढ़ डीएमजी
- गोरखपुर कैंट जीकेसी
- गोरखपुर जंक्शन जीकेपी
- नकहा जंगल जेईए
- खलीलाबाद केएलडी
- मगहर एमएचएच
- मानीराम एमआईएम
- नौतनवां एनटीवी
- सिद्धार्थनगर एसएसडीएन
- पीपीगंज पीजी
- शोहरतगढ़ एसओटी
- सहजनवां एसडब्लूए
- उसका बाजार यूबी