फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   railway resevation counter

Gorakhpur News: रिजर्वेशन कराने जाइए तो नकदी साथ ले जाइए

Sun, 07 May 2023 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
railway resevation counter

विज्ञापन

गोरखपुर। ट्रेन से यात्रा करने के लिए रिजर्वेशन कराने जाइए, तो नकदी साथ ले जाइए। डिजिटल पेमेंट के भरोसे पहुंचने पर आप को बुकिंग काउंटर से वापस लौटना पड़ेगा। क्योंकि रेलवे स्टेशन के पीआरएस (यात्री आरक्षण प्रणाली) के बुकिंग काउंटर पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा नहीं है।

शनिवार की दोपहर 1.45 बजे शिवपुर सहबाजगंज निवासी नैयर गोरखपुर से मुरादाबाद जाने के लिए स्लीपर क्लास का टिकट लेने पीआरएस पर पहुंचे। 20 मिनट तक लाइन में लगने के बाद वह काउंटर पर गए। उन्होंने शहीद एक्सप्रेस से आठ मई की यात्रा के लिए सेकेंड क्लास का टिकट बनाने को कहा। नैयर ने कहा कि उनके पास नकद पैसा नहीं है, एटीएम कार्ड से भुगतान करेंगे। टिकट काउंटर 816 पर मौजूद महिला बुकिंग क्लर्क ने उनको बताया कि ऑनलाइन भुगतान नहीं हो पाएगा। नकद पैसा ही देना पड़ेगा। इसके बाद नैयर ने बगल में मौजूद में व्यक्ति से जानकारी ली कि यहां एटीएम कहां पर है। वह रुपये लेने चले गए।
विज्ञापन

घंटाघर के अनमोल रस्तोगी को भी इसी तरह की परेशानी उठानी पड़ी। रोजाना ही आवेदकों को इस समस्या से जूझना पड़ता है। टिकट बुक कराने पहुंचे लोगों का कहना है कि यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) पर ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर में एटीएम दो साल से बंद, आसपास नहीं मिल पाएगी नकदी
साइकिल स्टैंड पर मौजूद सुधीर गुप्ता ने बताया कि पीआरएस परिसर में लगा यूको बैंक का एटीएम दो साल से बंद है। पीआरएस से दो सौ मीटर की दूरी एसपी जीआरपी ऑफिस गेट के पास एसबीआई का एटीएम है। आपातकाल में इस एटीएम से रुपये मिल जाएंगे। इस बात पर भरोसा करना मुश्किल है। धर्मशाला बाजार और गोलघर में विभिन्न बैंकों के एटीएम पर जाने में काफी विलंब हो जाएगा। वहां से लौटकर आएंगे तो दोबारा लाइन में लगना पड़ेगा।

यहां पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा नहीं है। हमने पूछा तो बुकिंग क्लर्क ने बताया कि नकद पैसा होगा तो टिकट मिलेगा। : अनमोल रस्तोगी, घंटाघर

टिकट खरीदने के लिए ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था भी होनी चाहिए। यूपीआई के जरिए पेमेंट होता मोबाइल फोन से काम चल जाता। : शैलेष पांडेय, जोकवा बाजार

छोटी-छोटी दुकानों पर स्कैन करके आसानी से भुगतान हो जाता है। यहां पर भी स्कैनर और एटीएम कार्ड से पेमेंट की सुविधा मिलनी चाहिए। : दीपक कुमार, कौड़ीराम

मैंने एटीएम कार्ड से भुगतान की बात कहीं तो बुकिंग क्लर्क ने मना कर दिया। फिर किसी तरह से नकदी का इंतजाम करके टिकट बुक कराया।: नैयर, शिवपुर सहबाजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed