हैरान करने वाले कारनामे: सीबीआई की एक टीम प्रबंधक को ले गई, दूसरी खंगालती रही पूरा दफ्तर
मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने प्रमुख मुख्य कारखाना प्रबंधक को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद दो टीमों में शामिल कुल 7 सदस्यों ने रात में करीब एक बजे तक केसी जोशी से आवास पर पूछताछ की। शिकायतकर्ता ने जो आरोप लगाए थे, उससे संबंधित फाइलें भी मंगाई गई थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य कारखाना प्रबंधक केसी जोशी को साथ लेकर सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम बुधवार की भोर में लखनऊ चली गई। वहीं दूसरी टीम सुबह साढ़े नौ बजे से 12 बजे के बीच भंडार डिपो में रही। यहां टेंडर व भुगतान से संबंधित कई पत्रावलियों को कब्जे में लेकर दोपहर बाद रवाना हो गई। सीबीआई की कार्रवाई से रेल मकहमे में हड़कंप मचा हुआ है।
मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने प्रमुख मुख्य कारखाना प्रबंधक को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद दो टीमों में शामिल कुल 7 सदस्यों ने रात में करीब एक बजे तक केसी जोशी से आवास पर पूछताछ की। शिकायतकर्ता ने जो आरोप लगाए थे, उससे संबंधित फाइलें भी मंगाई गई थीं।
इसके बाद भोर में करीब 4 बजे एक टीम केसी जोशी को साथ लेकर लखनऊ चली गई। यहां रुकी दूसरी टीम सुबह करीब साढ़े नौ बजे सामान्य भंडार डिपो पहुंची और वहां टेंडर, भुगतान से संबंधित फाइलों की जांच की। इस दौरान कार्यालय कर्मचारियों से भी कुछ जानकारी ली गई। यह टीम दोपहर 12 बजे तक यहां रही।
इसे भी पढ़ें: रेलवे अफसर रिश्वतखारी कांड: सात लाख दो वरना कर दूंगा ब्लैक लिस्ट... धमकी के बाद ही प्रणव ने खोला जोशी का खेल
अफसरों और कर्मचारियों ने साध ली है चुप्पी
सीबीआई का खौफ रेलकर्मियों पर इतना हावी है कि इस प्रकरण में कोई चर्चा भी नहीं कर रहे हैं। हालांकि सबको इस बात की भनक है कि भंडार डिपो में लंबे समय से इस तरह का खेल होता रहा है। कर्मचारी यूनियन के एक नेता का कहना है कि जिस तरह से सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने एक बड़े अफसर को रंगेहाथ पकड़ा है, वह इतना आसान भी नहीं है। जांच के दौरान कई और बड़े मामले भी सामने आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: रेलवे अफसर को पकड़वाने वाला प्रणव भी दागी... डॉक्टर के करीब जाकर किया ये गलत काम, दरोगा ने दिया था साथ
घर और दफ्तर में लटका ताला
केसी जोशी के बंगला नंबर 23 में बुधवार को सुबह 10 बजे अंदर से ताला बंद था और परिसर में भी सन्नाटा पसरा था। नजदीक रहने वाले एक अफसर के बंगले के कर्मचारी ने बताया कि सुबह से कोई न तो अंदर से बाहर निकला है और न ही कोई बाहर से अंदर गया है। वहीं प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक के चैंबर में भी ताला बंद था। दफ्तर में कोई इस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं था।