{"_id":"5f88767c4c772e49bc3e0101","slug":"railway-news-timetable-for-four-pairs-of-puja-special-trains-declared","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुरः चार जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी घोषित, सभी कोच आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुरः चार जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी घोषित, सभी कोच आरक्षित
Fri, 16 Oct 2020 12:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur railway station
- फोटो : अमर उजाला
रेल प्रशासन ने 20 अक्तूबर से चलने वाली चार पूजा स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी घोषित कर दी है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
गोरखपुर-ओखा पूजा स्पेशल 22 से चलेगी
05045 गोरखपुर-ओखा साप्ताहिक पूजा स्पेशल 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को गोरखपुर से सुबह 4.45 बजे चलेगी। बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी दूसरे दिन गुना, उज्जैन, अहमदाबाद, राजकोट, तीसरे दिन ओखा सुबह 3.35 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05046 ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को ओखा से रात 9.00 बजे चलेगी तीसरे दिन गोरखपुर शाम 7.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरेटर सह लगेज के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 02 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
लखनऊ-पाटलीपुत्र सुपरफास्ट 20 से सप्ताह में पांच दिन चलेगी
02530 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 20 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को सप्ताह में पांच दिन लखनऊ जं. से सुबह 5.00 बजे चलेगी गोरखपुर से सुबह 10.10 बजे छूटकर देवरिया सदर के रास्ते पाटलीपुत्र दोपहर 2.50 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 02529 पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 20 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को पाटलीपुत्र से अपराह्न 3.50 बजे चलकर गोरखपुर से रात 8.55 बजे छूटकर लखनऊ जं. देर रात 2.35 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरेटर सह लगेज के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, साधारण कुर्सी यान के 07, वातानुकूलित कुर्सीयान के 02 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
20 से चलेगी हावड़ा-काठगोदाम पूजा स्पेशल
03019 हावड़ा-काठगोदाम पूजा स्पेशल 20 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन हावड़ा से रात 9.45 बजे चलकर बंडेल, बर्द्धमान दूसरे दिन आसनसोल, झाझा, बरौनी जं., समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीवान, भटनी, चौरीचौरा, गोरखपुर से शाम 6.00 बजे छूटकर बस्ती, गोंडा तीसरे दिन लखनऊ, बरेली, रूद्रपुर सिटी, हल्द्वानी होकर काठगोदाम सुबह 9.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 03020 काठगोदाम-हावड़ा पूजा स्पेशल 22 अक्तूबर से 2 दिसबर तक प्रतिदिन काठगोदाम से रात 9.45 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से दोपहर 12.45 बजे छूटकर तीसरे दिन हावड़ा दोपहर 12.40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जीएसएलआर/डी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।
चंडीगढ़-गोरखपुर सुपरफास्ट 22 से चलेगी
04924 चंडीगढ़-गोरखपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक पूजा स्पेशल 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से रात 11.15 बजे चलकर दूसरे दिन अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती से छूटकर गोरखपुर शाम 4.00 बजे पहुंचेगी। 04923 गोरखपुर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से रात 10.10 बजे चलकर दूसरे दिन चंडीगढ़ दोपहर 2.15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरेटर सह लगेज के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।