फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway Minister directed to prepare for building a railway station near Gorakhpur Airport.

UP: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- गोरखपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के पास रेलवे स्टेशन बनाने की करें तैयारी

Sun, 09 Feb 2025 01:44 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 01:44 PM IST
सार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, गोरखपुर स्टेशन के नए भवन में यहां की सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिखेगी। काम तेजी से चल रहा है। इस दौरान उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन भी देखा। आधा घंटा रुकने के बाद रेल मंत्री स्पेशल ट्रेन से बिहार के बेतिया के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Railway Minister directed to prepare for building a railway station near Gorakhpur Airport.
अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को आधे घंटे के लिए गोरखपुर प्रवास पर थे। उन्हें गोरखपुर से होकर बिहार जाना था। इस दौरान थोड़ी देर के लिए गोरखपुर स्टेशन पर भी रुके। उन्होंने यात्रियों की सुविधा और सफर को लेकर अधिकारियों को खास निर्देश दिए।

विज्ञापन



बोले, यात्रियों को सुविधापरक सफर मिले, इसके लिए सभी को संकल्पित रहने की जरूरत है। गोरखपुर एयरपोर्ट को लेकर उन्होंने निदेशक से भी बात की। कहा, एयरपोर्ट से स्टेशन तक यात्रियों की सुविधा के लिए सीधी कनेक्टिविटी जरूरी है।
विज्ञापन


ऐसे में एयरपोर्ट के पास नए रेसलवे स्टेशन का प्रस्ताव सीएम योगी के सामने रखने की सलाह दी। इसे लेकर उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और एयरपोर्ट के निदेशक को भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले, गोरखपुर स्टेशन के नए भवन में यहां की सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिखेगी। काम तेजी से चल रहा है। इस दौरान उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन भी देखा। आधा घंटा रुकने के बाद रेल मंत्री स्पेशल ट्रेन से बिहार के बेतिया के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed