फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway Minister assured to run high speed train from Gorakhpur

UP News: सांसद डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने की मांग, रेल मंत्री ने गोरखपुर से हाई स्पीड ट्रेन चलाने का दिया भरोसा

Thu, 14 Jul 2022 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Jul 2022 11:05 AM IST
सार

डॉ. अग्रवाल ने रेलमंत्री को बताया कि गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे का बहुत बड़ा ललित नारायण मिश्र रेल चिकित्सालय है। रेलवे का करोड़ों रुपये दूसरे अस्पतालों में रेल कर्मचारियों के इलाज में खर्च होता है।

विज्ञापन
Railway Minister assured to run high speed train from Gorakhpur
सांसद आरएमडी अग्रवाल। (फाइल)। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने बुधवार को रेलमंत्री अश्विनी वैश्नव से रेल भवन में मुलाकात कर गोरखपुर से हाईस्पीड ट्रेन चलाने और रेलवे अस्पताल को विकसित कर शिक्षक कैडर की नियुक्ति की मांग की। रेलमंत्री ने आश्वस्त किया कि अगले बजट में एक हाई स्पीड ट्रेन गोरखपुर को अवश्य ही दी जाएगी।
विज्ञापन


रेलमंत्री से बातचीत में सांसद ने कहा कि रेलवे ने देश के ढेर सारे हिस्सों में सेमी हाई स्पीड ट्रेनें चलाईं, सिर्फ दिल्ली-गोरखपुर रूट को कोई हाई स्पीड ट्रेन नहीं दी गई। सांसद ने यह भी कहा कि यह ट्रेन रात में चलाई जाए तथा आम लोगों के लिए इसमें स्लीपर कोच भी लगाई जाए।
विज्ञापन


डॉ. अग्रवाल ने रेलमंत्री को बताया कि गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे का बहुत बड़ा ललित नारायण मिश्र रेल चिकित्सालय है। रेलवे का करोड़ों रुपये दूसरे अस्पतालों में रेल कर्मचारियों के इलाज में खर्च होता है। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज के रूप में बदले जाने के सारे मानक पूरे करता है। सिर्फ शिक्षक कैडर की नियुक्ति करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलमंत्री ने डॉ. अग्रवाल को आश्वस्त किया कि पीपीपी मॉडल के आधार पर मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जा सकता है। वे शीघ्र ही इस विषय की जांच करवाकर संभावना तलाशेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed