{"_id":"5fbb6fe895a97b073229a82c","slug":"railway-land-development-authority-start-preperation-for-construct-commercial-complex-on-railway-colonies-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: गोरखपुर सहित देश की 21 रेलवे कॉलोनियों का होगा विकास, किया जाएगा इनका व्यावसायिक इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: गोरखपुर सहित देश की 21 रेलवे कॉलोनियों का होगा विकास, किया जाएगा इनका व्यावसायिक इस्तेमाल
Mon, 23 Nov 2020 01:55 PM IST
vivek shukla
राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:55 PM IST
सार
- रामगढ़ताल सहित अन्य रेलवे कालोनियों को विकसित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू, 25 को टेंडर
- पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए बनाए जाएंगे आवास, बची हुई जमीन पर बनेंगे व्यावसायिक कांप्लेक्स
विज्ञापन
रामगढ़ताल के किनारे स्थित रेलवे कॉलोनी के इन आवासों को तोड़ा जाना है।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर की रामगढ़ताल रेलवे कॉलोनी सहित देशभर की 21 रेलवे कॉलोनियों को विकसित करने के लिए रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। रामगढ़ताल रेलवे कॉलोनी के लिए 25 नवंबर को टेंडर निकालने की तैयारी है। पहले पुराने भवन ढहाए जाएंगे। इसके बाद बहुमंजिली इमारतें बनाकर रेलवे कर्मचारियों को आवास दिए जाएंगे। फिर बची जमीन पर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए कांप्लेक्स और बहुमंजिली भवन बनाए जाएंगे।
विकसित कॉलोनी की जमीन 99 साल के पट्टे पर दी जाएगी। शर्त के मुताबिक टेंडर हासिल करने वाली फर्म को पहले रेलवे के कर्मचारियों के लिए आवास बनाने होंगे। रेलवे बोर्ड ने देश भर से सभी क्षेत्रीय रेलवे से पुरानी कॉलोनियों को विकसित कराने के लिए प्रस्ताव मांगा था। पूर्वोत्तर रेलवे से तीन शहरों से चार कॉलोनियों का प्रस्ताव भेजा गया था।
इसमें गोरखपुर की रामगढ़ताल रेलवे कॉलोनी भी शामिल है। यहां 34748 स्क्वायर मीटर जमीन को विकसित किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुराने आवासों को ढहाकर नया निर्माण किया जाएगा। सभी रेलकर्मियों को नई कॉलोनियों में शिफ्ट कराने के बाद अनुबंध करने वाली निजी या सकरारी फर्म कॉलोनी की खाली जमीन को व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए विकसित करेगी।

कॉलोनी जिसे ध्वस्त करके नए आवास बनाए जाएंगे
कॉलोनी क्षेत्रफल आवास
पुरानी लोको कॉलोनी, वाराणसी 23796.82 150
बुलेवार्ड रोड कॉलोनी, दिल्ली 21800 64
छिलकागुडा रेलवे कालॉनी व 35945 152
रिफलेरेंज कॉलोनी, हैदाराबाद 44211 200
रामगढ़ताल कॉलोनी, गोरखपुर 34748 100
छौपला कॉलोनी, इज्जतनगर 32600 202
सत्यनारायनपुरम, विजयवाड़ा 19867 209
लोधी कॉलोनी, दिल्ली 40320 76
सेवानगर कॉलोनी, दिल्ली 14620 202
नार्थ कॉलोनी, आगरा 8579 18
लुधियाना कॉलोनी नंबर 13 24000 31
घोरपड़ी कॉलोनी, पुणे 98900 250
इग्मोर कॉलोनी, चेन्नई 25657 150
लोको कॉलोनी, पटना 7361 51
लोको कॉलोनी, गया 217085 484
मेडिकल कॉलोनी, भावनगर 13100 57
आफिस व मेडिकल कॉलोनी, बरेली 117970 372
रांची कॉलोनी 21490 471
पुराना स्टेशन कॉलोनी, धनबाद 213300 541
तिलक ब्रिज कॉलोनी, दिल्ली 98302 98
कालका रेलवे कॉलोनी 127100 129