फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway guard and his wife found corona infected in gorakhpur

रेलवे गार्ड व उनकी पत्नी मिलीं कोरोना संक्रमित, गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप

Tue, 23 Jun 2020 08:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Jun 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Railway guard and his wife found corona infected in gorakhpur
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जंक्शन पर तैनात गार्ड और उनकी पत्नी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्टेशन पर दहशत है। दोनों को ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। रेल प्रशासन ने गार्ड के संपर्क में आए आठ रेलकर्मियों को होम क्वारंटीन के निर्देश दिए हैं। साथ ही गोरखपुर स्टेशन स्थित गार्ड कक्ष के साथ ही आसपास के स्थलों का सैनिटाइज कराया जा रहा है।

विज्ञापन

 
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर जंक्शन पर कार्यरत एक गार्ड और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट 23 जून को पॉजिटिव आई है। दोनों को ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


संक्रमित रेलकर्मी बिहार के रहने वाले हैं और गोरखपुर से गोंडा और लखनऊ तक ड्यूटी पर जाते हैं। गार्ड के कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिलते ही उनके संपर्क में आए 8 रेलकर्मियों को होम क्वारंटीन के निर्देश दे दिए गए हैं। उनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

‘गार्ड के संक्रमित होने के लिए रेलवे अफसर जिम्मेदार’

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के प्रवक्ता एके सिंह एवं महामंत्री विनोद कुमार राय ने कहा कि गोंडा गार्ड रूम में ज्यादा से ज्यादा गार्ड को रोका जा रहा है। इसकी जानकारी पूर्व सीनियर डीएमई को दी गई थी। अफसरों से मांग की गई थी कि ऐसे ड्यूटी लगाई जाए कि किसी गार्ड को वहां ज्यादा देर तक रुकना न पड़े, लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया।

गार्ड के कोरोना संक्रमित होने के जिम्मेदार रेलवे के अधिकारी हैं। उन्होंने रेल प्रशासन से मांग की है कि रनिंग स्टॉफ के चेकिंग की व्यवस्था कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed