फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway factory engineers made old truck a fire engine

कमाल: वाह! अब कबाड़ के ट्रक से बुझेगी आग, इंजीनियरों ने पुराने ट्रक को बना दिया दमकल गाड़ी

Fri, 22 Jul 2022 08:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Jul 2022 08:03 AM IST
सार

यांत्रिक कारखाना में कोई दमकल गाड़ी उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण आग लगने पर अग्निशमन विभाग से गाड़ी मंगानी पड़ती थी। जिससे समय रहते आग पर काबू पाना मुश्किल होता था।

विज्ञापन
Railway factory engineers made old truck a fire engine
दमकल वाहन के रुप में तैयार कबाड़ ट्रक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे यांत्रिक कारखाना के इंजीनियरों ने कमाल कर दिया। अब कबाड़ के ट्रक से आग बुझाई जाएगी। यानी ट्रक को दमकल गाड़ी (फायर टेंडर) में तब्दील कर दिया है। इसकी क्षमता 6,000 लीटर पानी की है। इसमें चार हॉर्स पॉवर का शक्तिशाली पंप के साथ ही 30 मीटर की हौज पाइप भी लगाई गई है।

विज्ञापन


दमकल गाड़ी बनने से रेलवे की अग्निशमन विभाग पर निर्भरता लगभग खत्म हो गई है। इंजीनियरों ने कबाड़ ट्रक से दमकल गाड़ी बनाकर 11 लाख रुपये की बचत की है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह रेलवे के लिए बेहतर उपलब्धियों में से एक है।
विज्ञापन


कहा, यांत्रिक कारखाना लगातार यात्रियों की संरक्षा, सुरक्षा एवं सुविधाओं के प्रति सजग है। वर्कशॉप कई और उपयोगी उपकरण बनाने में जुटा हुआ है। यांत्रिक कारखाने में उपलब्ध संसाधनों से पहली बार दमकल गाड़ी विकसित की गई है। कहीं भी आग लगने पर जल्द से जल्द उस पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यांत्रिक कारखाना में कोई दमकल गाड़ी उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण आग लगने पर अग्निशमन विभाग से गाड़ी मंगानी पड़ती थी। जिससे समय रहते आग पर काबू पाना मुश्किल होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed