{"_id":"6605dffb33521f5bea06aef0","slug":"railway-employees-undergoing-treatment-in-private-hospitals-are-not-getting-compensation-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-509648-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले रेल कर्मियों को नहीं मिल रही क्षतिपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले रेल कर्मियों को नहीं मिल रही क्षतिपूर्ति
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय बृहस्पतिवार को ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में जाकर मरीजों से मिले। इस दौरान रेल कर्मियों ने बताया कि निजी अस्पताल में इलाज का खर्च 6-7 लाख रुपये आया। इसकी क्षतिपूर्ति के लिए बिल प्रस्तुत किया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
महामंत्री विनोद राय ने मेडिकल डायरेक्टर और जिम्मेदार अधिकारियों से बात की, तब यह बताया गया कि क्षतिपूर्ति के लिए बजट नहीं है। क्षतिपूर्ति के लिए आठ करोड़ रुपये की आवश्यकता है। महामंत्री विनोद राय ने एनएफआईआर के महामंत्री डॉ. एम राघवैया से इस समस्या को जल्द दूर कराने के लिए सहयोग मांगा।
इस दौरान एके सिंह, डीके तिवारी, एससी अवस्थी, आरपी भट्ट, कौशल कुमार सिंह, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक, जयप्रकाश सिंह, देवेश सिंह आदि मौजूद रहे।