फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway employees' protest demanding an Eighth Pay Commission

Gorakhpur News: आठवें वेतन आयोग की मांग के लिए रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन

Sun, 25 Oct 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Railway employees' protest demanding an Eighth Pay Commission
गोरखपुर। आठवें केंद्रीय वेतन आयोग को समयबद्ध तरीके से लागू करने और कर्मचारियों की मांग के अनुरूप फिटमेंट फैक्टर निर्धारित करने की मांग के लिए शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन किया। यांत्रिक कारखाना मंडल में हुए प्रदर्शन में रेल कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की प्रक्रिया में देरी नहीं करने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि आठवें वेतन आयोग को निर्धारित समय में लागू किया जाना चाहिए। साथ ही फिटमेंट फैक्टर तय करते समय कर्मचारियों के हितों और उनकी अपेक्षाओं का ध्यान रखा जाए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई और सरकार से उचित निर्णय लेने की अपील की। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय के निर्देश पर कारखाना मंडल के संयुक्त मंडल मंत्री अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकारी मंडल अध्यक्ष पुनीत शुक्ला, संयुक्त मंडल मंत्री अंशुमाल पाठक, सहायक मंत्री अनिल गौतम, अखिलेश तिवारी, अजय त्रिपाठी, संगठन मंत्री कैलाश राजभर, विवेक पाठक, अमित कुमार, भोला मिश्रा, विवेक, संदीप, राजेश, रंजीत शर्मा, अवध किशोर, बृजेश, श्रीचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed