{"_id":"6a9f2ae78685f9e1bf08ad4e","slug":"railway-employees-averted-an-accident-through-quick-thinking-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1444032-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सूझबूझ से रेलवे कर्मचारियों ने टाली दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सूझबूझ से रेलवे कर्मचारियों ने टाली दुर्घटना
Tue, 08 Sep 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। इज्जतनगर मंडल के रामगंगा-बमियाना रेलखंड में भारी बारिश के कारण पटरी के नीचे गिट्टी धंस गई। पेट्रोलिंग पर तैनात ट्रैक अनुरक्षक मोहनलाल और प्रशिक्षु ट्रैक अनुरक्षक यमुना प्रसाद ने समय रहते इसकी जानकारी कर पटरी को सुरक्षित किया। छह और सात सितंबर की रात हुई भारी बारिश के कारण किलोमीटर संख्या 329/5-6 पर चार से पांच स्लीपर के नीचे की गिट्टी बैठ गई थी। दोनों कर्मचारियों ने समय रहते इसे देख लिया और सूझबूझ व तत्परता से पटरी को सुरक्षित किया। इसी दौरान कासगंज से दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस वहां पहुंची। कर्मचारियों ने सतर्कता बरतते हुए ट्रेन को सुरक्षित गुजारा। इससे संभावित दुर्घटना टल गई। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने दोनों कर्मचारियों की सूझबूझ और तत्परता की सराहना की। उन्होंने मोहनलाल और यमुना प्रसाद को पुरस्कृत कर सम्मानित करने की घोषणा की।
विज्ञापन