फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   railway employee rally in gorakhpur

रेल बचाओ संगोष्ठी के आखिरी दिन रेल कर्मचारियों ने सभा की, जुलूस निकाला

Fri, 10 Jan 2020 10:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
railway employee rally in gorakhpur
नारेबाजी करते रेलवे कर्मचारी। - फोटो : amarujala
पूर्वोत्तर रेलवे नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन और पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के आह्वान पर आयोजित रेल बचाओ संगोष्ठी के आखिरी दिन शुक्रवार को महामंत्री विनोद राय के नेतृत्व कार्यालय पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में ठेकेदारी, आउट सोर्सिंग, निजीकरण, निगमीकरण और एनपीएस समाप्त करने की मांग की गई। सभा के बाद जुलूस भी निकाला गया।
विज्ञापन


सभा में विनोद राय ने कहा कि भारतीय रेल और रेल कर्मचारियोें पर यह गहरे संकट का समय है। संकट की इस घड़ी में रेल को बचाने के लिए रेलवे कर्मचारियोें के आंदोलन में रेलवे अधिकारियों और आम जनता को भी आना होगा। रेलवे का निजीकरण होने के बाद उद्योगपति कर्मचारियों का शोषण करेंगे।
विज्ञापन


शोषण में उद्योगपतियों का साथ देने के लिए ही सरकार ने श्रम कानूनों में बदलाव किया है। मजदूर विरोधी इन संशोधनों के आधार पर सरकार नई नीतियां बनाकर कर्मचारियों के भत्तों में कटौती करने का प्रयास कर रही है। कर्मचारियों की संख्या कम की जा रही है, रेलवे की कीमती जमीनों को उद्योगपतियों को औने-पौने दाम पर बेचने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जुलूस निकाला गया। जुलूस में ठेकेदारी बंद करो, निजीकरण बंद करो, निगमीकरण बंद करो, एनपीएस समाप्त करो आदि लिखी तख्तियां लिए कर्मचारियों ने सरकारी नीतियों के प्रति विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर एके सिंह, मनोज द्विवेदी, ओपी सिंह, देवेश कुमार पाठक, जेपी सिंह, विनय शर्मा, एसके गोस्वामी, विक्त्रस्म, राजू सिंह, रामनिवास शर्मा आदि तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed