फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway employee along with his wife committed suicide in Railway Colony, Gorakhpur.

Gorakhpur News: रेलकर्मी ने पत्नी के साथ फंदे से लटकर दी जान, घर में मिला सुसाइड नोट, की थी दूसरी शादी

Tue, 07 May 2024 10:09 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 07 May 2024 10:09 AM IST
विज्ञापन
Railway employee along with his wife committed suicide in Railway Colony, Gorakhpur.
रेलकर्मी रामकृपाल और पत्नी रोशनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शाहपुर इलाके के रेलवे डेयरी कॉलोनी में सोमवार की रात पति-पत्नी ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। रेलकर्मी ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी महिला से शादी की थी। दूसरी पत्नी अपने सौतेले बेटे-बेटी से पति का प्यार देख जलती थी।

विज्ञापन


बच्चों के लिए पति का कुछ करना पत्नी को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला हैं। घटना की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवरिया जनपद के सलेमपुर स्थित भेड़िया चेरी निवासी रामकृपाल कुशवाहा (38) रेलवे डेयरी कॉलोनी में रहते थे। वह 2017 में अपने पिता की जगह पर आश्रित कोटा से गोरखपुर रेलवे यांत्रिक कारखाना में फिनिशिंग शॉप में हेल्पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकृपाल पत्नी ममता और बेटा कृष्ण और बेटी गुनगुन के साथ रहते थे। 2022 में पत्नी की कैंसर से मृत्यु हो गई। जिससे बाद रामकृपाल ने बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए डेढ़ साल पहले देवरिया के खुखुन्दू स्थित मुसैला निवासी रोशनी (29) से शादी कर लिया और डेयरी कॉलोनी में पत्नी और बच्चों के साथ रहने लगें थे।

मासूम बेटा कृष्ण ने बताया की पापा उन दोनों भाई-बहन को बेटा-बेटी कह कर बहुत प्यार-दुलार करते थे। इसी बात से मां नाराज होती थीं और पापा पर गुस्सा होती थीं। सोमवार की रात 9:30 बजे पिता ने खाना खिलाकर उनको सुला दिया।

रात करीब 11 बजे के करीब नींद खुली और पिता के कमरे की तरफ गया तो उनको और मां को कमरे में लोहे के पाइप से फंदा लगाकर लटका देखा। जिसके बाद रोते हुए बड़े पापा रामजनम को फोन कर घटना की जानकारी दी। वह देवरिया से रिश्तेदारों के साथ डेयरी कॉलोनी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बेटा कक्षा चार और बेटी कक्षा दो में करती है पढ़ाई
डेयरी कॉलोनी में पति -पत्नी के खुदकुशी के बाद दोनों मासूम बच्चे अनाथ हो गए। रामकृपाल का बेटा कृष्ण कुमार कुशवाहा 10 वर्ष का है वह कक्षा चार में पड़ता है। वहीं बेटी गुनगुन 8 वर्ष की है जो कक्षा 2 में पढ़ती है। दोनों कॉलोनी में स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में पढ़ते हैं।

घटना की जानकारी होने पर पहुंचे रेलवे संगठन के लोग
पति-पत्नी के आत्मघाती कदम उठाने से डेयरी कॉलोनी वासी और सहकर्मी हत हतप्रभ है। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के पदाधिकारी विभेश सिंह, राजू यादव, विजय नाथ ठाकुर आदि ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली।


मंदिर में हुई थी दूसरी शादी
रामकृपाल की पहली पत्नी ममता की वर्ष 2022 में कैंसर से मौत हो गई। इसके बाद वर्ष 2023 में दूसरी शादी अपने गांव के पास की ही रहने वाली रोशनी से किया था। दूसरी शादी देवरिया के एक मंदिर में हुई थी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed