{"_id":"5fb4c5ba015f6f7ad656ba67","slug":"railway-board-principle-agreement-to-run-three-private-trains-from-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर से चलेंगी तीन प्राइवेट ट्रेनें, मिलेगी ये खास सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर से चलेंगी तीन प्राइवेट ट्रेनें, मिलेगी ये खास सुविधाएं
Wed, 18 Nov 2020 12:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
देशभर में चलने वाली प्राइवेट ट्रेनों में से तीन गोरखपुर से चलेंगी। ये ट्रेनें गोरखपुर से बंगलुरु, नई दिल्ली और मुंबई के लिए चलाई जाएंगी। रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों को चलाने की सैद्धांतिक सहमति दे दी है। निजी कंपनियों से टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रेनों को चलाने की तारीख निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड में बीते दिनों प्राइवेट ट्रेनों के रूट को लेकर बैठक हुई थी, जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह शामिल हुए थे। सभी रेलवे के समन्वय से विभिन्न स्टेशनों के लिए रूट निर्धारित किए गए। इन्हीं में गोरखपुर से तीन ट्रेनें शामिल की गई हैं। हालांकि अभी कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं, लेकिन रूट को लेकर स्थिति साफ हो गई है। इन तीनों ट्रेनों को संचालित रेलकर्मी करेंगे, लेकिन अन्य जिम्मेदारी निजी कंपनियों के पास होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
बेहतर सुविधाएं मिलेंगी
प्राइवेट ट्रेनों के चलने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने का दावा किया जा रहा है। ट्रेन में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था रहेगी। सामान्य ट्रेनों से किराया ज्यादा लगेगा। किराये का निर्धारण अभी नहीं किया गया है।
पास-पीटीओ और अन्य रियायतें मान्य नहीं होंगी
तेजस की तरह भविष्य में चलने वाली प्राइवेट ट्रेनों में भी पास-पीटीओ और अन्य रियायतें मान्य नहीं होंगी। इन ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर स्कीम की व्यवस्था रहेगी।
पास-पीटीओ और अन्य रियायतें मान्य नहीं होंगी
तेजस की तरह भविष्य में चलने वाली प्राइवेट ट्रेनों में भी पास-पीटीओ और अन्य रियायतें मान्य नहीं होंगी। इन ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर स्कीम की व्यवस्था रहेगी।