फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway Board chairman gave assurance Railway schools will not be closed

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने दिया आश्वासन: बंद नहीं होंगे रेलवे स्कूल, होगा विस्तार

Sat, 16 Jul 2022 04:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Jul 2022 04:33 PM IST
सार

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने रेल कर्मचारी नेताओं को आश्वस्त किया कि रेलवे स्कूल बंद नहीं किए जाएंगे, बल्कि उनका विस्तार किया जाएगा। शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के साथ मान्यता प्राप्त संगठनों की स्थायी तंत्र वार्ता (पीएनएम) की दिल्ली में हुई बैठक में रेलकर्मियों की समस्याएं उठाई गईं।

विज्ञापन
Railway Board chairman gave assurance Railway schools will not be closed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने रेल कर्मचारी नेताओं को आश्वस्त किया कि रेलवे स्कूल बंद नहीं किए जाएंगे, बल्कि उनका विस्तार किया जाएगा। शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के साथ मान्यता प्राप्त संगठनों की स्थायी तंत्र वार्ता (पीएनएम) की दिल्ली में हुई बैठक में रेलकर्मियों की समस्याएं उठाई गईं। जिसमें रेलवे स्कूल को बंद न करने, अस्पतालों में कैशलेस इलाज, पदों को सरेंडर करने, रेलकर्मियों को ड्यूटी के दौरान ट्रेनों में सीट उपलब्ध कराने आदि मुद्दे शामिल रहें। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि रेलवे स्कूल बंद नहीं किए जाएंगे, बल्कि विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


यह जानकारी बैठक में शामिल पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेन के महामंत्री डॉ. एम राघवैया ने ऑपरेशन थियेटर सहायकों और ड्रेसरों को 4,200 ग्रेड पे देने, अनुकंपा के आधार पर मेडिकली अनफिट अभ्यर्थियों का मेडिकल कराने, उम्मीद कार्ड पर अनुबंधित अस्पतालों में हर हाल में कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने, जीडीसीई के जरिए चयनित रेलवे कर्मचारियों के समायोजन और पदों के सरेंडर होने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे के प्रतिनिधि के रूप में एनएफआईआर के जोनल सचिव रमेश मिश्रा, पीआरकेएस प्रवक्ता एके सिंह भी मौजूद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed