फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway Board approves construction of 64 km long railway line to boost Buddhist tourism

Gorakhpur News: गोरखपुर-पडरौना-कुशीनगर नई रेल लाइन के लिए होगा एफएसएल सर्वे

Sun, 05 Apr 2026 02:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Railway Board approves construction of 64 km long railway line to boost Buddhist tourism

विज्ञापन
- रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, 64 किमी लंबी रेल लाइन बिछने से बौद्ध पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा


गोरखपुर। गोरखपुर-पडरौना-कुशीनगर 64 किमी लंबी नई रेल लाइन के लिए रेलवे बोर्ड ने फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएसएल) को मंजूरी दे दी है। एफएसएल के दौरान पिलर लगाने, सर्वेक्षण और व्यापक रिपोर्ट जमा करने का काम शामिल है। जल्द ही फाइनल लोकेशन सर्व का काम शुरू होगा।


इस नई रेल परियोजना के लिए 2016 के रेल बजट में मंजूरी दी गई थी। तब से लेकर 2025 तक इस प्रोजेक्ट को जिंदा रखने के लिए हर साल थोड़ा सा बजट आवंटित किया जाता रहा। इसके बाद अब जाकर इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए काम शुरू हो गया है। बोर्ड ने 64 किमी लंबी लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। इस रूट पर रेल लाइन बिछ जाने से जहां एक लाख से ज्यादा लोगों को यातायात का बेहतर विकल्प मिलेगा, वहीं पर्यटन के लिहाज से कुशीनगर के साथ ही गोरखपुर का भी काफी विकास होगा। यहां रेल बिछाने के लिए काफी लंबे समय से तैयारी चल रही थी। परियोजना के तहत सरदारनगर से कुशीनगर होते हुए पडरौना तक रेल लाइन बिछाई जाएगी। इससे बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed